राजनांदगांव। 27 अगस्त से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर और एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष प्लान तैयार किया गया है।
गणेश पर्व के दौरान रोजाना 100 से अधिक पुलिस जवान ड्यूटी में मुस्तैद रहेंगे। शहर और जिले में स्टेटिक पॉइंट ड्यूटी, आउटर पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और एमसीपी ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी और अवैध सामग्री मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने डीजे संचालकों और आयोजन समितियों से अपील की है कि मानक क्षमता से अधिक ध्वनि न बजाएं। ऐसा करने वालों पर हाईकोर्ट की गाइडलाइन और कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ श्रद्धालुओं को निश्चिंत होकर पर्व मनाने का अवसर मिलेगा।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
