राजनांदगांव। खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से हो रहे शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला ग्राम हीरावाही का है। पीड़ित परिजनों ने 24 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुरेंद्र गायकवाड़ (18 वर्ष), पिता लखन गायकवाड़ द्वारा उनकी अबोध नाबालिग पुत्री का कई वर्षों से शोषण किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर खैरागढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 420/25, धारा 64, 64 (2) (एम), 65 (1) भा.न्या.सं. तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजी टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाई और आरोपी को प्रथम सूचना दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
