राजनांदगांव। जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक समिति के सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु तथा सदस्य प्रशांत कोडापे एवं गोपाल भुआर्य की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में संपन्न हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभापति श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता अनुसार किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सदस्य प्रशांत कोड़ापे ने मत्स्य पालन के लिए जारी होने वाले टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा क्षेत्र में होने वाले विभागीय कार्यक्रम एवं आयोजनों के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने कहा।
बैठक में समिति के सचिव एवं उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने जिले में किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे नवाचारी गतिवधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जिले में कृषि एवं किसानों के विकास के लिए का कार्य योजना तैयार करने हेतु विभागों को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा जिले में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। सहायक संचालक मत्स्य पालन द्वारा मछली पालन हेतु समूह को आवंटित किए जाने वाले तालाब एवं योजनाओं के माध्यम से मछुआरा समितियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड एवं ऑयल पाम योजना के माध्यम से जिले में ऑयल पाम की खेती के लिए किसानों का चयन कर रोपण का कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में कृषि विभाग के अलावा उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, बीज निगम एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
