Author: chhattisgarhmail

खैरागढ़। प्रभारी सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अमलीपारा, घनेली, मदराकुही, सलौनी, रेंगाकठेरा, जालबांधा, जोरातराई, पवनतरा, अतरिया, चंदैनी और मंडला सहित कई केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची अद्यतन की वास्तविक स्थिति जाँची। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और मृत, स्थानांतरित…

Read More

राजनांदगांव। एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रॉफी को औपचारिक रूप से विधानसभा ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इसका अनावरण किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही। विधानसभा में आयोजित ट्रॉफी अनावरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राज्य के खेलमंत्री अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रॉफी टूर के इस पड़ाव पर छत्तीसगढ़ हॉकी…

Read More

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित आदर्श युवा ग्रामसभा में छात्रों ने ग्राम शासन की भूमिकाएं निभाकर पंचायत प्रणाली का व्यवहारिक अनुभव हासिल किया। ग्रामसभा का संचालन छात्रा ईशा जनबंधु ने किया। पूरे कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और जिम्मेदारी स्पष्ट नजर आई। ग्रामसभा में छात्रों को पंचायत की विभिन्न भूमिकाएँ सौंपी गईं, जिसमें सरपंच-संदीप कंवर, सचिव-दिव्यांशी देवांगन, पंच-अपराजित शिव, तोड़ेलाल, सोनल, मानसी, माधुरी, यशश्री, प्रधानाचार्य-विजय वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी-हिमांशु वैष्णव, बैंक मैनेजर-समीर नेताम, थानेदार-मोनेश, एसडीओ (बिजली)- आकृति वैष्णव, डॉक्टर-दीपिका साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-आस्था वर्मा, ग्रामसभा सदस्य के रूप में सोनिया वर्मा, एकता, विधि बंजारे, दीप्ति, लाजिमा, भाविका, तेजस्वी, रेशमलाल, शौर्य…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोयम्बटूर (तमिलनाडु) से जिले के 1,03,203 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 20 करोड़ 64 लाख रूपए का भुगतान आधार-बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव और समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी किसानों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए खेती करने के लिए प्रोत्साहित…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेते हुए धान की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए कृषि, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य विभाग समन्वित रूप से काम करेंगे। कलेक्टर ने अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट पर धान के अवैध परिवहन को रोकने और सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करने और शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। साथ ही…

Read More

राजनांदगांव। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दुर्ग और बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर भारी उत्साह और उमंग का माहौल रहा। जय श्रीराम के नारे और ढोल-मंजीरे की ध्वनि के बीच यात्रियों को विदा किया गया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर तक तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा कराना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया…

Read More

राजनांदगांव। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज 19 नवम्बर 2025 को नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान शौचालयों को साफ-सुथरा किया गया और नागरिकों को शौचालय के अंदर और आसपास साफ सफई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने केयर टेकरों को शौचालय में सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने और नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों को खुले में शौच न करने और शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए समझाईस दी गई। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयुक्त…

Read More

राजनांदगांव। शहर में गंदे पानी के शुद्धिकरण और पुनः उपयोग के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत दो स्थानों पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने की योजना बनाई गई है। इस कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा पुलिया के पास एसटीपी निर्माण स्थल का आज निरीक्षण किया। उन्होंने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष मुकेश साहू, पूर्व पार्षद अरूण देवांगन और निगम के तकनीकी अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया। महापौर ने निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, निर्माण प्रक्रिया और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने…

Read More

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम किरगी के दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार टिकेश्वर महला (19 वर्ष) और देवेन्द्र महला (25 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम किरगी, असामाजिक गतिविधियों में शामिल थे और क्षेत्र में व्यवधान पैदा कर रहे थे। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं 170/126 और 135 (3) के तहत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त…

Read More

डोंगरगढ़। खालसा पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र सार्थक सहारे से मारपीट कर उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित करने के गंभीर मामले में आखिरकार चार महीने बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज करने में प्रशासन ने अनावश्यक देरी की और मामला सामाजिक तथा राजनीतिक दबाव के बाद ही दर्ज हुआ। वहीं स्कूल प्रबंधन पर किसी भी कार्रवाई न होने से परिवार ने गहरी नाराज़गी जताई है। मिसिया बड़ा वार्ड-9 निवासी सुधाकर सहारे ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा सार्थक 2 जुलाई 2025 को एसएसटी की कक्षा में बैठा था। क्लास…

Read More