राजनांदगांव। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज 19 नवम्बर 2025 को नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान शौचालयों को साफ-सुथरा किया गया और नागरिकों को शौचालय के अंदर और आसपास साफ सफई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने केयर टेकरों को शौचालय में सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने और नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों को खुले में शौच न करने और शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए समझाईस दी गई।
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने पुराना बस स्टैंड स्थित शौचालय का निरीक्षण किया और इंदिरा सरोवर के पास स्थित शौचालय के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड शौचालय में साफ सफाई, पानी की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश केयर टेकर को दिया। साथ ही, इंदिरा सरोवर शौचालय की मरम्मत में तेजी लाकर समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश उप अभियंता को दिए।
आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी शौचालयों की नियमित सफाई और मरम्मत की निगरानी की जाए, ताकि जनता को हमेशा साफ सुथरा और सुरक्षित शौचालय उपलब्ध हो। इस अवसर पर निगम का स्वास्थ्य अमला पूरी तरह तैनात रहा और सभी शौचालयों की विशेष सफाई कराई गई।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
