डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम किरगी के दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार टिकेश्वर महला (19 वर्ष) और देवेन्द्र महला (25 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम किरगी, असामाजिक गतिविधियों में शामिल थे और क्षेत्र में व्यवधान पैदा कर रहे थे।
दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं 170/126 और 135 (3) के तहत इस्तगासा तैयार कर एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले अपने दल के साथ लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही हैं।
अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाते हुए डोंगरगांव पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया हुआ है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी कृष्णा पाटले के साथ प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, प्रधान आरक्षक अजीत टोप्पो और आशाराम धु्रव की अहम भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
