Close Menu
    What's Hot

    नागपुर से महिला समूह की अध्यक्ष गिरफ्तार, 8.85 लाख रुपये का गबन

    March 15, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव : सचिन अग्रहरि तीसरी बार अध्यक्ष, बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष एवं अनिल त्रिपाठी सचिव बने

    March 15, 2026

    बसंतपुर थाना क्षेत्र में चाकू लहराने वाले आरोपी को दो साल की जेल, 1 हजार रुपये का अर्थदंड

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नागपुर से महिला समूह की अध्यक्ष गिरफ्तार, 8.85 लाख रुपये का गबन
    • प्रेस क्लब चुनाव : सचिन अग्रहरि तीसरी बार अध्यक्ष, बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष एवं अनिल त्रिपाठी सचिव बने
    • बसंतपुर थाना क्षेत्र में चाकू लहराने वाले आरोपी को दो साल की जेल, 1 हजार रुपये का अर्थदंड
    • चाकूबाजी कर दो भाइयों को गंभीर चोट पहुंचाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
    • बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी हर संभव सुविधा
    • जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन
    • छुईखदान जनपद पंचायत का बजट विवाद राज्य स्तर तक पहुंचा, संचालनालय से मांगा मार्गदर्शन
    • राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मुख्यमंत्री ने किया जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण, विधानसभा परिसर में भव्य स्वागत
    खेल

    मुख्यमंत्री ने किया जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण, विधानसभा परिसर में भव्य स्वागत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रॉफी को औपचारिक रूप से विधानसभा ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इसका अनावरण किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही।
    विधानसभा में आयोजित ट्रॉफी अनावरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राज्य के खेलमंत्री अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रॉफी टूर के इस पड़ाव पर छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम देशभर में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन देश का गौरव बढ़ाने वाला क्षण है। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चेन्नई में आयोजित की जाएगी।
    सीएम ने बताया कि जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टूर दिल्ली से शुरू होकर 16 राज्यों का भ्रमण कर रहा है, और इसका छत्तीसगढ़ पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
    खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम चेन्नई में होने वाले वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करेगी, हम उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं।
    छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित यह ट्रॉफी टूर राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और युवाओं में हॉकी के प्रति आकर्षण बढ़ाएगा।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हॉकी महासचिव मनीष श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अकरम खान, नीलम जैन, आशा थॉमस, रणविजय प्रताप सिंह, मुस्ताक अली, अमिताभ मानिकपुरी, रवि पारिख, शकील अहमद, अनीस राजा, तीरथ गोस्वामी, राजा खान, आर्यन श्रीवास्तव, रश्मि तिर्की, अभिनव मिश्रा, रूपेश जायसवाल, कृष्णा यादव, धवल परमार, अमन नागवादिया, दीपांशु वर्मा सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का संचालन अकरम खान ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनीष श्रीवास्तव ने किया। ट्रॉफी टूर ने राज्य में हॉकी के प्रति नए जोश और उत्साह का संचार किया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नागपुर से महिला समूह की अध्यक्ष गिरफ्तार, 8.85 लाख रुपये का गबन

    March 15, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव : सचिन अग्रहरि तीसरी बार अध्यक्ष, बसंत शर्मा कोषाध्यक्ष एवं अनिल त्रिपाठी सचिव बने

    March 15, 2026

    बसंतपुर थाना क्षेत्र में चाकू लहराने वाले आरोपी को दो साल की जेल, 1 हजार रुपये का अर्थदंड

    March 15, 2026

    चाकूबाजी कर दो भाइयों को गंभीर चोट पहुंचाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    March 15, 2026

    बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी हर संभव सुविधा

    March 15, 2026

    जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन

    March 15, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20265 Views

    राजनांदगांव में अमित जोगी ने चखा जलाराम की दही कचौड़ी, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    March 8, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.