राजनांदगांव। शहर में गंदे पानी के शुद्धिकरण और पुनः उपयोग के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत दो स्थानों पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने की योजना बनाई गई है। इस कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा पुलिया के पास एसटीपी निर्माण स्थल का आज निरीक्षण किया। उन्होंने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष मुकेश साहू, पूर्व पार्षद अरूण देवांगन और निगम के तकनीकी अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, निर्माण प्रक्रिया और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि मोहारा के पास 25 एमएलडी का प्लांट बनाया जाएगा, जिसमें गोकुल नगर, इंदिरा नगर, नंदई सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले नालों के गंदे पानी का उपचार कर शुद्धिकरण किया जाएगा। वहीं पारीनाला के पास 15 एमएलडी का प्लांट तैयार किया जाएगा, जिसमें शांति नगर, चिखली, स्टेशन पारा आदि क्षेत्रों के नालों का गंदा पानी शुद्ध किया जाएगा।
महापौर श्री यादव ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शासन की मंशा के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान आसपास के निवासियों को कोई परेशानी न हो और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, अधिकारियों को कार्य की समय-समय पर समीक्षा कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू और वार्डवासी कमलेश प्रजापति, पूरन ठाकुर, अशोक देवांगन, नोहर साहू उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
