
- राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
- देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया
- शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा
- कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लागू हुए धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ईसाई समुदाय के विरोध के बीच अब इस कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अधिनियम को रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि कानून का उद्देश्य जबरन धर्म परिवर्तन को रोकना होना चाहिए, लेकिन इसकी भाषा पक्षपातपूर्ण है। अधिनियम के अध्याय 3, कंडिका 3 में ‘प्रिस्ट/फादर’ और ‘मौलवी’ शब्दों का उल्लेख किया गया है, जबकि ‘पंडित’ या अन्य धर्मगुरुओं का जिक्र नहीं है।…
राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि पार्टी आगामी चुनाव में नगर पंचायत घुमका के सभी 15 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरी मजबूती, रणनीति तथा जनसमर्थन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घुमका नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। लोकसभा अध्यक्ष…
राजनांदगांव। तीन वर्षों से अधूरा पड़ा अंडर ब्रिज पटरीपारवासियों के लिए मुसीबत बन चुका है। इस समस्या पर पुनः रेल्वे प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने हेतु आज मुख्य स्टेशन प्रबंधक को मंडल अभियंता के नाम से वरिष्ठ पार्षद हफीज खान एवं कांग्रेस नेता आसिफ अली के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। वरिष्ठ पार्षद हफीज खान ने बताया कि विगत 3 वर्षों से अंडर ब्रिज क्रमांक 459 गौरी नगर और 460 स्टेशन पारा में निर्माण कार्य अधूरा है, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य अधूरा होने से उक्त स्थल पर कई बार…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव द्वारा आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में शिशुवती माताओं को स्तनपान के सही तरीके और उसके लाभ की जानकारी देने तथा शिुश मृत्यू दर में कमी लाने के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बेबी वितरण किया गया। जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए शिशुवती माताओं में स्तनपान को बढ़ावा देने शिशु मृत्यू दर को कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम शिशु मानव आकृति के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों , आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर एक कृत्रिम शिशु मानव आकृति…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर जिले में सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि 1 मई से 10 जून तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि शासन की योजनाओं और जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले के सिंघीतराई पावर प्लांट में हाल ही में हुए हादसे के मद्देनजर सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों और पावर प्लांटों में सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा जरूरी है।…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई वाहन रेत के अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए। इस कार्रवाई में, राजनांदगांव निवासी अरुण चोपड़ा के स्वामित्व वाली हाईवा सीजी 08 एटी 5889 से रायपुर निवासी चालक दीपक सोनी, और ग्राम गैंदाटोला निवासी पप्पू शर्मा के स्वामित्व वाली हाईवा सीजी 08 बीसी 6894 से ग्राम जोशीलमती निवासी चालक नीरज नेताम को थाना सुरगी भेजा गया। साथ ही,…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सट्टा पट्टी, नगदी रकम और मोबाइल फोन सहित कुल 6220 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 02 अप्रैल 2026 को थाना डोंगरगांव पुलिस को सूचना मिली कि कॉलेज रोड सेवतापारा स्थित सरस्वती मंदिर के पास…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश…
डोंगरगढ़। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 38 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से…
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की वार्षिक आमसभा 14 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्य करने की सहमति व्यक्त की। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने पिछले दो वर्षों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले की बालक एवं बालिका टीमों से कुल 26 खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश…