राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने प्रार्थी साहिल खान के पक्ष में चिखली थाने के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और थाने के अधिकारी भी मौजूद रहे।
शमसुल आलम ने बताया कि 5 अप्रैल को प्रार्थी साहिल खान पर मोतीपुर अंडरब्रिज के पास कुछ अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें साहिल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और आरोपी गिरफ्तार किए गए, लेकिन विवेचक ने उन्हें मुचलके जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा प्रार्थी को केस वापस लेने की धमकी दी गई।
आज प्रदर्शन के दौरान थाने के प्रभारी मराई ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शमसुल आलम ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जोगी कांग्रेस चिखली थाने के सामने चक्का जाम कर सकती है।
इस अवसर पर साहिल खान के साथ अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मुकेश साहू, अनवर खान, संदीप सूर्यवंशी, आदित्य निषाद, आकाश गेडाम, लिखन, अमित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
