राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश उर्फ मोनू गेण्ड्रे (30), निवासी नंदई कुआं चौक, सतनामी पारा, राजनांदगांव को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर जेल वारंट जारी हुआ, जिसके बाद उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और आबकारी एक्ट से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।
आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी मारपीट, धमकी और आबकारी एक्ट सहित कुल 6 से अधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, आरक्षक अतहर अली, रामचरण साहू एवं जामिन्द्र वर्मा की अहम भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
