Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर

    April 16, 2026

    देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    April 16, 2026

    सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
    • देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
    • डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया
    • शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
    • डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा
    • कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
    • कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान
    राजनांदगांव

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि पार्टी आगामी चुनाव में नगर पंचायत घुमका के सभी 15 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरी मजबूती, रणनीति तथा जनसमर्थन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
    उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घुमका नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
    लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा स्वच्छ राजनीति, पारदर्शिता और जनसेवा की विचारधारा पर कार्य करती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी केवल ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य नगर पंचायत में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन स्थापित करना, बेहतर सड़क, पानी, सफाई, स्वास्थ्य और जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है।
    भूपेश तिवारी ने कहा कि घुमका की जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है और ईमानदार विकल्प चाहती है। आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि घुमका नगर पंचायत के विकास, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पार्टी का स्पष्ट रोडमैप तैयार है। बैठक के पश्चात पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। भूपेश तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी का विजन प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाया जाएगा। घुमका नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी। केवल ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा। जनता के बीच तेजी से बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन। सदस्यता अभियान से जुड़ रहे युवा, महिलाएं और आम नागरिक विकास, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प।
    बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव वजूद आलम, प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया, राजनांदगांव लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी एवं खैरागढ़ जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
    बैठक और अभियान में मुकेश तिवारी, कमलेश स्वर्णकार, आरिफ खान, राजीव कांदु, पूरन यादव, शीतल सिंह बघेल, प्रफुल्ल बैस, एसएस नायडू, नीलेश सोनी, ठकुरी राम, संतोष जंघेल, संतोष यादव, चित्रा गुरुदेव, ईश्वरी प्रसाद साहू, जयदेव (जोजो), किशन निर्मलकर और फागुलाल कुंभकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही डोंगरगांव और राजनांदगांव क्षेत्र से परमेश्वर साहू, जेनी बाई, हर्षिता सोनी, सरस्वती भद्रा, सूरज डोंगरे, जमुना लाल बोचरे, मिथिलेश हरिहारनो और शुभम रामटेके ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर

    April 16, 2026

    देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    April 16, 2026

    सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द

    April 16, 2026

    डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया

    April 16, 2026

    शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    April 16, 2026

    डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा

    April 16, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा का हॉस्टल संपर्क अभियान : ग्राम सुंदरा के युवाओं से संवाद

    April 13, 202624 Views

    चिखली थाने में प्रार्थी को इंसाफ दिलाने शमसुल आलम ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    April 13, 202618 Views

    राजनांदगांव में सफल हुआ द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप

    April 13, 202610 Views

    बाबा साहेब के आदर्शों से आलोकित हुआ पेंटा नवोदय, अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

    April 14, 20263 Views

    शीला टाकेश सिन्हा के प्रयास से क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

    April 13, 20263 Views

    पनेका आश्रम में एनएसयूआई ने 56वें स्थापना दिवस पर किया सेवा कार्यक्रम, छात्रों को बांटे कॉपी-पेन

    April 9, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.