डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में ग्राम चिद्दों निवासी बरेलाल सिन्हा (57) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 04 बीयर बोतल और 14 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री रकम 500 रुपये सहित कुल 2770 रुपये जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। बरेलाल सिन्हा के खिलाफ पहले भी अवैध शराब बिक्री और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल की अगुवाई में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर निगरानी रख रही है।
कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, प्रधान आरक्षक रूपेश कुमार देवांगन, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, मिथलेश पटेल, भूपेन्द्र वर्मा और महिला आरक्षक सुषमा मराठे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डोंगरगढ़ पुलिस ने कहा कि अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
- देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया
- शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा
- कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
