राजनांदगांव। देवादा स्थित सिम्हांस मानसिक अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हत्या के मामले का सोमनी पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कांकेतरा निवासी कामता प्रसाद बंजारे (42) को मानसिक उपचार के लिए 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 अप्रैल की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वह अपने वार्ड में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वार्ड में भर्ती एक अन्य व्यक्ति ने ही कामता प्रसाद बंजारे की गला दबाकर हत्या की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सोमनी पुलिस ने गहन विवेचना, साक्ष्य संकलन और पूछताछ के बाद आरोपी आत्माराम निर्मलकर (45), निवासी सण्डी पंडरिया, थाना छुईखदान, जिला केसीजी को गिरफ्तार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, उप निरीक्षक बलदाउ चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक राजू मेश्राम, आरक्षक बिरेंद्र मंडावी, मनोज हरमुख सहित सोमनी पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
- देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया
- शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा
- कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
