राजनांदगांव। शंकरपुर में 14 मार्च को हुई मारपीट की घटना में आरोपी अमन डोंगरे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रार्थी के दोस्त को चाकू से घायल किया गया था, जबकि लकड़ी के डंडे से प्रार्थी और उसके साथी पर हमला किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 351 (2), 115 (2), 109 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन में चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी और बालक के ठिकानों पर दबिश दी। घटना के बाद दोनों आरोपी गौरीनगर आउटर में छिपे हुए थेए जहां पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी और बालक ने अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त किया गया। आरोपी अमन डोंगरे को जेल भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को बालसुधार गृह में सुरक्षित रखा गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, प्रधान आरक्षक अरूण कुमार नेताम, अंजीत नेताम, आरक्षक सुनील बैरागी, चन्द्रकपुर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी और चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
