Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा : 38 पाव देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

    April 15, 2026

    जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 26 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    April 15, 2026

    संत शिरोमणि सेन जयंती पर भव्य आयोजन, समाज में समरसता का संदेश

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा : 38 पाव देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया
    • जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 26 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
    • संत शिरोमणि सेन जयंती पर भव्य आयोजन, समाज में समरसता का संदेश
    • डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    • आठवां पोषण पखवाड़ा : ग्राम स्तर पर कुपोषण के खिलाफ सशक्त पहल
    • अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण कैम्प 16 अप्रैल से
    • चिखली में साहू समाज का बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन
    • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 26 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
    खेल

    जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 26 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की वार्षिक आमसभा 14 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्य करने की सहमति व्यक्त की।
    बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने पिछले दो वर्षों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले की बालक एवं बालिका टीमों से कुल 26 खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं हाल ही में आयोजित अस्मिता लीग वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टिम से जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। रनर टीम आगामी 22 अप्रैल से ग्वालियर में आयोजित इंटर जोनल नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।
    उन्होंने बताया कि बीता वर्ष राजनांदगांव के हॉकी खेल के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। पिछले दो वर्षों में जिला हॉकी संघ की मेजबानी और मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वेस्ट जोन प्रतियोगिता, अस्मिता स्टेट लीग, अस्मिता सिटी लीग, सीनियर मॉर्निंग ग्रुप फ्लड लाइट 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता, मानसून हॉकी लीग एवं रुद्राक्षम सोसायटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ लीग प्रमुख हैं।
    अध्यक्ष ने जानकारी दी कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को जिला हॉकी संघ द्वारा हॉकी स्टिक भी प्रदान की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उचित मानदेय दिया जाएगा।
    जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने बताया कि वर्ष 2025 में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हॉकी इंडिया द्वारा देशभर के 500 जिलों में एक साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया, जिसमें राजनांदगांव जिले ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव के सहयोग से हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ, फ्लडलाइट एवं अन्य सुविधाओं के विकास हेतु 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया।
    बैठक में आगामी माह में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आयोजन की जानकारी दी गई। यह प्रतियोगिता उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश की 8 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के प्रारूप में आयोजित करने की योजना है, जिसमें खिलाड़ियों का पंजीयन एवं ऑक्शन भी किया जाएगा।
    जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी गठन, क्लब पंजीयन एवं खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें।
    बैठक में उन खिलाड़ियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया, जिन्होंने हॉकी के माध्यम से शासकीय सेवाओं में स्थान प्राप्त किया है। इनमें तरुण यादव (रेलवे), सुखदेव निर्मलक एवं तौफीक अहमद (वन विभाग), दीपेश चौबे (कस्टमए पुणे) शामिल हैं। वहीं भूमिक्षा साहू (आरसीएफ कपूरथला) एवं अनीशा साहू (एनईआर गोरखपुर) की उपलब्धियों पर भी गर्व व्यक्त किया गया।
    ग्रासरूट स्तर पर हॉकी को सशक्त बनाने के लिए आगामी ग्रीष्मकालीन सत्र में बसंतपुर, चिखली एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में प्रमुख रूप से नीलम जैन, आशा थॉमस, दौलत सिंह चंदेल, भूषण साव, गणेश प्रसाद शर्मा, सब्बू सोलंकी, शिवा चौबे, सुदामा सिन्हा, अजय झा, वीरेंद्र सिंग भाटिया, अब्दुल कादिर, अनुराज श्रीवास्तव, सुधीर सिंह ठाकुर, राजेश कुमार यादव, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, रामावतार जोशी, मोहम्मद जावेद, अरुण पांडे, बबीता लिलहरे, किशोर धीवर, दिलीप रावत, आशीष सिन्हा, अनीश राजा, अरुण श्रीवास्तव, सचिन खोब्रागढ़े, शकील अहमद, तुलसी सिन्हा, चंदन सिंह भारद्वाज, सैय्यद अली अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, सुखदेव निर्मलकर, हारून खान, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, योगेश द्विवेदी, नवीन शर्मा, खुशाल यादव, तौफीक अहमद सहित खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा : 38 पाव देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

    April 15, 2026

    संत शिरोमणि सेन जयंती पर भव्य आयोजन, समाज में समरसता का संदेश

    April 15, 2026

    डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    April 15, 2026

    आठवां पोषण पखवाड़ा : ग्राम स्तर पर कुपोषण के खिलाफ सशक्त पहल

    April 15, 2026

    अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण कैम्प 16 अप्रैल से

    April 15, 2026

    चिखली में साहू समाज का बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन

    April 14, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा का हॉस्टल संपर्क अभियान : ग्राम सुंदरा के युवाओं से संवाद

    April 13, 202624 Views

    चिखली थाने में प्रार्थी को इंसाफ दिलाने शमसुल आलम ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    April 13, 202618 Views

    राजनांदगांव में सफल हुआ द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप

    April 13, 202610 Views

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    April 7, 20264 Views

    बाबा साहेब के आदर्शों से आलोकित हुआ पेंटा नवोदय, अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

    April 14, 20263 Views

    शीला टाकेश सिन्हा के प्रयास से क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

    April 13, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.