
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी राजीव मरकाम (43), निवासी शीतला मंदिर के पास, वार्ड 43, राजीवनगर है। पुलिस ने बताया कि 30 मार्च 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि पनेका मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों और आम लोगों को धमका रहा है। सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को लोहे के धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026, धारा…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक (डब्ल्यूबी 23 -ई 4218) में अवैध रूप से गांजा छुपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में मामले में दो आरोपियों भरत कुमार सिंह और पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा आयोजित जुलूस एवं जनकल्याण रैली में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी तथा पशुबलि और जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध किया। महापौर ने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा, त्याग और करुणा के प्रतीक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और समरसता स्थापित की जा…
राजनांदगांव। वार्ड नंबर 4 के नया ढाबा में पानी की समस्या के समाधान के लिए महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और तकनीकी अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नागरिकों से सीधे बातचीत कर महापौर ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सिंटेक्स टंकी लगाकर उसमें टैंकर से नियमित पानी भरा जाए, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने पंचायत भवन के पास बोरखान और बरबट्टी कुएं से पंप के माध्यम से नया ढाबा वासियों को जल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। प्रभावित क्षेत्रों में…
राजनांदगांव। 3 दिवसीय लोक मंडई के रंगारंग आयोजन में आज मंगलवार, 31 मार्च को राष्ट्रीय कथावाचक और छत्तीसगढ़ के गौरव आचार्य रामानुज युवराज पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोक मंडई के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने बताया कि समापन अवसर पर आचार्य रामानुज युवराज पांडेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर में आगमन कर लोक मंडई को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने बताया कि आचार्य पांडेय के कथाकथन से कार्यक्रम में नई ऊर्जा और सांस्कृतिक उत्साह की लहर दौड़ेगी। दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और परंपराओं का जीवंत अनुभव मिलेगा।
राजनांदगांव। प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागीय कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर फील्ड में जाकर कार्य करें और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल एवं ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को और बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदकों…
राजनांदगांव। जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव ने अपने प्रथम ही वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की नवमीं कक्षा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत आज प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की दिशा में मजबूत तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीजापुर से आई छात्रा फरिश्ता जुर्री…
राजनांदगांव। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धति, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों का विस्तार से अवलोकन किया। प्रभारी सचिव ने बच्चों के साथ आत्मीय चर्चा की। उन्होंने छात्रों से आगामी समर कैम्प में शामिल किए जाने वाले गतिविधियों के संबंध में सुझाव लिए और उनकी रुचि के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सुदृढ़ तैयारी कराई जाए तथा इसके लिए विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो। प्रभारी…
राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी स्थित श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 6 घंटे में कर दिया। आरोपी अजय उर्फ बोचकू यादव (21) और दो अन्य विधि के विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रार्थी डालेश कुमार, जो मेडिकल स्टोर में काम करते हैं और पास के स्टाफ रूम में रहते हैं, ने बताया कि 29 मार्च की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर सो गए। सुबह 3 बजे उठने पर पाया कि कमरे का दरवाजा खुला था। चोरी गई वस्तुओं में ओप्पो मोबाइल (7,000 रुपये), एक आईफोन-17 क्षतिग्रस्त,…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन पूरी तरह एक्शन मोड़ में नजर आया। घोषणा के अगले ही दिन आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ठोस शुरूआत की गई। प्रथम बैठक में ही कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी…