Close Menu
    What's Hot

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    • विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
    • विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
    • राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कार्यकारिणी घोषणा के साथ ही एक्शन मोड में कांग्रेस, विपिन यादव ने मंडल स्तर पर नियुक्त किये प्रभारी
    राजनांदगांव

    कार्यकारिणी घोषणा के साथ ही एक्शन मोड में कांग्रेस, विपिन यादव ने मंडल स्तर पर नियुक्त किये प्रभारी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन पूरी तरह एक्शन मोड़ में नजर आया। घोषणा के अगले ही दिन आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ठोस शुरूआत की गई। प्रथम बैठक में ही कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि जिलाध्यक्ष विपिन यादव की सक्रिय पहल और मजबूत नेतृत्व के चलते प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में संचालित सृजन संगठन अभियान को गति देते हुए बूथ कमेटियों के गठन हेतु मंडल स्तर पर प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई। यह पहल संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सूर्य कुमार खिलाड़ी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रारंभ में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की और कांग्रेस विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने सभी पदाधिकारियों का गमछा भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
    अपने उद्बोधन में छन्नी साहू ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, समन्वय और जनता से सतत संवाद को आवश्यक बताया। वहीं जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को जिम्मेदारी के साथ एक अवसर मिला है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और हम सभी को परिवार की तरह मिलकर कार्य करना है, ताकि कांग्रेस पार्टी को आगामी प्रत्येक चुनाव में विजय दिलाई जा सके।
    विपिन यादव ने बूथ स्तर को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रभारी तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर गांव-गांव बैठकों के माध्यम से सशक्त बूथ कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें।
    कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी ने किया। उन्होंने सभी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय में प्रगति की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक पटाखे फोड़कर एवं कांग्रेस के नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।
    मंडलवार प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति के अंतर्गत सुकुदैहान में ललित कोसरे व गोपीचंद गायकवाड़, सुंदरा में कमलजीत सिंह पिंटू व टिक्कू साहू, टेड़ेसरा में रमेश डाकलिया व हेमू सोनी, सिंघोला में मन्ना यादव व ताराचंद साहू, सुरगी में तुकज साहू व दिलीप चन्द्राकर, मारगांव में हनी ग्रेवाल व लीलम गोस्वामी, खुमान नेताम, तुमड़ीबोड़ में अशोक फड़नवीस व चीतेस साहू, अर्जुनी में बलिराम साहू व चुम्मन साहू, मोतीलाल साहू, रामपुर में सुयश नाहटा व रूपेश साहू, कोकपुर में श्रीमती संध्या साहू व राजाराम पंसारी, मयंक यादव, डोंगरगांव शहर में संजय मुटकुरे व रोशन यादव, अखिलेश नखत, करमतरा में गणेश साहू व राम भरोसा, खुज्जी में रवि साहू व प्रमोद देवांगन, छुरिया में रितेश जैन व धनेन्द्र कोठारी, गेंदाटोला में राजकुमारी सिन्हा व प्रकाश शर्मा, कलकसा में राजकुमार सिन्हा व गौकरण साहू, बोरतलाव में सुरेश सिन्हा व प्रदीप उजवने, डुंडेरा में मदन साहू व द्वारका सिन्हा, बिल्हरी में महेन्द्र यादव व जयचंद ठाकुर, रामाटोला में श्रीमती रमादेवी वर्मा व पवन साहू, बेलगांव में चुम्मन साहू व राजू वर्मा, ढारा में राज सिंह राजपूत व सताननंद कंवर, मोहारा में गोविंद टंडन व दयालु वर्मा, मंडल क्रमांक 1 में शिशुपाल भारती व नरेश करसे, बुधवारी में जीतेंद्र सिंह भाटिया व मतीन खान, डोंगरगढ़ में धीरज मेश्राम व अमीन उके, पटेवा में दुर्गेश द्विवेदी व कपिल वर्मा, घुमका में चंद्रेश वर्मा व पीयूष दुबे, बघेरा में रतन यादव व गिरीश साहू, रेंगाकठेरा में ओमप्रकाश साहू व भागवत वर्मा, कुमरदा में लालचंद साहू व पन्नालाल साहू, उमरवाही में अब्दुल खान व रामाधीन रावटे, बागनदी में विष्णु लोधी व रामदास, एलबी नगर (शहर) में राजकुमार साहू व पवित साहू तथा एलबी नगर (ग्रामीण) में विजय राज सिंह व मदन लाल मंडावी, उत्तम सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    प्रवक्ता अनीस खान ने कहा कि यह पूरी पहल इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन अब पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करते हुए आगामी चुनावों के लिए सशक्त रूप से तैयार हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026

    ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

    July 30, 2026

    विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

    July 30, 2026

    विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

    July 30, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 2026
    Top Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    July 29, 202613 Views

    साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित

    July 25, 20269 Views

    युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

    July 28, 20268 Views

    सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा, तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

    July 27, 20268 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20267 Views

    पदक विजेता ज्ञानेश्वरी के सँदर्भ में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : छग की महिलाओं को नई दिशा मिलेगी

    July 28, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.