राजनांदगांव। जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव ने अपने प्रथम ही वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की नवमीं कक्षा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत आज प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की दिशा में मजबूत तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बीजापुर से आई छात्रा फरिश्ता जुर्री ने बताया कि प्रयास विद्यालय में उसे पढ़ाई का ऐसा वातावरण मिला है, जिसकी उसे अपेक्षा थी। उसके अभिभावकों ने भी कहा कि यहां की बेहतर शिक्षण व्यवस्था, नियमित क्लास और बच्चों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी बेटी के भविष्य के लिए यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ है। दंतेवाड़ा के छात्र बामन ने कहा कि प्रयास विद्यालय ने उसकी पढ़ाई में नई गति दी है। उसने बताया कि यहां की अनुशासित दिनचर्या, विषयवार मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दी जाने वाली विशेष कक्षाएं उसके आत्मविश्वास को लगातार बढ़ा रही हैं। उसने कहा कि आगे चलकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेगा और प्रयास विद्यालय उसके सपनों को पूरा करने की मजबूत नींव बन रहा है।
प्रभारी सचिव श्री चंपावत ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नए बैच के प्रारंभ तथा सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को समय पर दुरूस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा का मॉडल बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह और भी बेहतर परिणाम देगा। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
