
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी, 512 करोड़ से अधिक का धान उपार्जन
राजनांदगांव। जिले में चल रहे धान खरीदी अभियान से किसानों में उत्साह का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं। धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमैट्रिक डिवाइस, आर्द्रता मापी यंत्र, पेयजल, छांव, श्रमिकों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आर्द्रता मापी यंत्र के माध्यम…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के सभाकक्ष में सभी प्राचार्य, संकुल समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए सभी शिक्षक समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते है एवं चेंज मेकर हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आते है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन दें। ग्रामीण…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव आज जिला पंचायत सभाकक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि समाज में बाल विवाह कुपोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता है। बाल विवाह एवं कुपोषण से मुक्ति के लिए सामाजिक जागृति एवं सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन में तीन महत्वपूर्ण पड़ाव आते है। जिनमें बच्चे की देखभाल पहला पड़ाव है। दुसरा पड़ाव शिक्षा एवं रोजगार है। तीसरा पड़ाव 18 वर्ष की आयु के बाद लड़कियों एवं 21…
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष सुरेश सिंहा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की तत्काल मरम्मत और नए निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि ब्लॉक के कई गांवों तक पहुंचने वाले मार्गों की हालत बेहद खराब है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने मोहारा से सलटिकरी-सुकुलदैहान रोड, बायपास से डोंगरगढ़ रोड पर पेंचवर्क, मेन रोड से…
डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में सर्व हिन्दू संगठन व विभिन्न समाजों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र चिंतन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में दर्शन कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। कुलश्रेष्ठ ने सबसे पहले गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों से भेंट की। इसके बाद बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। जैन चंद्रगिरी ट्रस्ट पहुंचकर भगवान महावीर की आरती की तथा आचार्य श्री…
राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा इकाई का पुनर्गठन करते हुए पुराने, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। इस फैसले से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और चुनावी रणनीति को और मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व ने इस बार ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है, जिन्होंने लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य किया है।…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच की डोंगरगढ़ खंड की बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। घोषित दायित्वों के अनुसार विशाल सुराणा को खंड संयोजक, अभिषेक अग्रवाल व राजेश चौहान को खंड सहसंयोजक बनाया गया। निखिल शर्मा को खंड सूचना एवं संपर्क आयाम प्रमुख, जय मेश्राम को खंड युवा प्रमुख तथा सचिन सोनकर को खंड संपर्क आयाम प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। महिला आयाम में सविता धनगड़ को महिला आयाम प्रमुख तथा अलका सहारे, लक्ष्मी यादवए,…
राजनांदगांव। साई क्लब एवं स्थानीय खेल प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बल्देव प्रसाद स्कूल परिसर में एक दिवसीय वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 8 वार्डों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 और मोतीपुर वार्ड क्रमांक 03 के बीच खेला गया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम ओवर तक चले कड़े मुकाबले में मोतीपुर वार्ड की टीम ने बसंतपुर वार्ड को 1 रन से हराकर खिताब…
राजनांदगांव। खेल मैदान पर बेहतर प्रदर्शन के साथ बच्चों का मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल की। चिखली स्कूल मैदान में आयोजित पेरेंट्स-कोच मीटिंग (पीसीएम) में खिलाड़ियों के अभिभावक और कोच एक साझा मंच पर नजर आए। यह आयोजन स्कूलों में होने वाली पीटीएम की तर्ज पर खेल जगत में एक नवाचार के रूप में सामने आया। कार्यक्रम के सूत्रधार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मैडलिस्ट कोच मृणाल चौबे रहे। उन्होंने प्रशिक्षणरत बच्चों की खेल प्रगति, अनुशासन, व्यवहार और भविष्य की योजनाओं को लेकर अभिभावकों से विस्तार से…
राजनादगांव। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मातृ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रॉयल कॉलेज परिसर में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं स्वस्थ, संस्कारित समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू ने प्रस्तावना रखते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को बताते हुए नशा से दूर रहकर देश को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया। वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. प्रकाश खूंटे ने नशे से होने वाली सामाजिक, पारिवारिक…