डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में सर्व हिन्दू संगठन व विभिन्न समाजों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र चिंतन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में दर्शन कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।
कुलश्रेष्ठ ने सबसे पहले गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों से भेंट की। इसके बाद बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। जैन चंद्रगिरी ट्रस्ट पहुंचकर भगवान महावीर की आरती की तथा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए।
छीरपानी में आयोजित राष्ट्र चिंतन संगोष्ठी का शुभारंभ पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, विवेक गुप्ता और ट्रस्ट समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा मां बम्लेश्वरी व भारत माता के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अपने उद्बोधन में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने वर्तमान समय में राष्ट्र के समक्ष खड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और नागरिक दायित्व जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार रखते हुए इनके व्यावहारिक समाधान भी सुझाए। उनके विचारों से उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।
कार्यक्रम में पवन डागा, प्रकाश यादव, सुनील जैन, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, तरुण हथेल, किरण वैष्णव, किरण साहू, राजेश शर्मा, कुशाल चावड़ा, हंसराज साहू, गोपाल खेमका, प्रफुल्ल चावड़ा, नंदू राम साहू, अरुण गुप्ता, सुदीप अग्रवाल, अंकित खंडेलवाल, दौलत महोबिया, गुरुविंदर सिंह, रमेश ठाकुर, हेमंत साहू, जैन कुमार मेश्राम, मुन्नालाल नंदेश्वर, जेके जैन, सिद्धू गोपाल नरेडी सहित सभी समाजों के सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
मंच संचालन निखिल जैन ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हनी गुप्ता, जिज्ञासु टांक, बालमुकुंद तराने, डॉ. प्रभजन सिंह, डॉ. मुकुंद मोहन साहू, शुभम परिहार, ऋषभ डकाहा और हिमांशु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
