Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
    • डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
    • लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
    • निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
    • “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
    • सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक मंच पर आए कोच और पेरेंट्स
    खेल

    खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक मंच पर आए कोच और पेरेंट्स

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। खेल मैदान पर बेहतर प्रदर्शन के साथ बच्चों का मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल की। चिखली स्कूल मैदान में आयोजित पेरेंट्स-कोच मीटिंग (पीसीएम) में खिलाड़ियों के अभिभावक और कोच एक साझा मंच पर नजर आए। यह आयोजन स्कूलों में होने वाली पीटीएम की तर्ज पर खेल जगत में एक नवाचार के रूप में सामने आया।
    कार्यक्रम के सूत्रधार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मैडलिस्ट कोच मृणाल चौबे रहे। उन्होंने प्रशिक्षणरत बच्चों की खेल प्रगति, अनुशासन, व्यवहार और भविष्य की योजनाओं को लेकर अभिभावकों से विस्तार से संवाद किया। बड़ी संख्या में पेरेंट्स की उपस्थिति और उनकी सक्रिय भागीदारी ने बैठक को सार्थक बनाया।
    कोच मृणाल चौबे ने कहा कि खिलाड़ियों का विकास केवल मैदान तक सीमित नहीं होता। घर, स्कूल और सामाजिक वातावरण भी उनकी खेल यात्रा को दिशा देते हैं। ऐसे में कोच और पेरेंट्स का एकजुट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के लिए संतुलित दिनचर्या, सकारात्मक माहौल, अनुशासन और समयपालन में सहयोग की अपील की।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव फिरोज अंसारी ने इस पहल को ऐतिहासिक और अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि सामान्यतः कोच और पेरेंट्स के बीच संवाद व्यक्तिगत स्तर पर होता है, लेकिन इस तरह सामूहिक मंच पर चर्चा दुर्लभ है और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में यह मॉडल बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।
    जिला हॉकी संघ, राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पेरेंट्स को खेल संस्कृति से जोड़ते हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रदर्शन बेहतर होता है।
    बैठक के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी, टैक्टिकल, शारीरिक और मानसिक प्रगति की समीक्षा की गई। अनुशासन, मैदान और घर में व्यवहार, डिजिटल आदतें, स्क्रीन टाइम नियंत्रण और नकारात्मक संगति से दूर रहने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।
    पढ़ाई, आगामी परीक्षाओं की तैयारी, समर वेकेशन होमवर्क, संतुलित आहार, नियमित उपस्थिति और समयपालन को लेकर भी पेरेंट्स से सहयोग मांगा गया। मानसिक स्वास्थ्य, तनावमुक्त अभ्यास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
    साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 की तैयारियों पर चर्चा हुई। सत्र के अंत में पेरेंट्स से सुझाव और फीडबैक लिए गए तथा अगली पीसीएम बैठक की संभावित तिथि तय की गई। अभिभावकों ने इस नवाचारात्मक पहल की खुलकर प्रशंसा की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर

    April 29, 2026

    लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह

    April 29, 2026

    निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    April 29, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 202610 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20267 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20264 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.