Author: chhattisgarhmail

मोहला-मानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोहला-मानपुर जिला पुलिस ने सुरक्षा मितानों को सेफ्टी किट वितरित की। इसके साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सड़क हादसों के दौरान तात्कालिक सहायता, प्राथमिक उपचार और घायलों की सुरक्षा के जरूरी तरीके भी सिखाए गए। कार्यक्रम सोमवार को मोहला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल और उप पुलिस अधीक्षक ताजेश्वर दीवान ने जिले के चयनित सुरक्षा मितानों को सेफ्टी किट सौंपी। ये वे युवा हैं, जो पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं…

Read More

खैरागढ़। खैरागढ़ वनमंडल अंतर्गत कोपेनवागांव–मुढ़ीपार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुआ रहस्यमय परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में पड़े तेंदुए के शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था और अवैध शिकार की आशंका को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह तेंदुए का शव देख वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मिले संकेतों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर की बैटरी, अल्टरनेटर और डीजल चोरी करने वाले आरोपी किसन कुमार कंवर (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति एक बैटरी (5,500 रुपये), एक अल्टरनेटर (5,000 रुपये) और 10 लीटर डीजल (2,950 रुपये) बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर को प्रार्थी ने अपने ट्रेक्टर (क्रमांक सीजी 08-एआर 1423) को घर के पीछे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह देखा गया कि ट्रेक्टर का बोनट खोलकर बैटरी, अल्टरनेटर और 30 लीटर डीजल चोरी हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर…

Read More

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो शांति भंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसारए चौकी चिखली में दर्ज शिकायतों और पूर्व अपराधों के आधार पर गणपत जाधव (35) और टुमन लाल सिन्हा (31) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा के किसानों के खेतों से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीरथ कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चोरी की वस्तुएं बरामद की गईं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 से 12 दिसंबर 2025 के बीच ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा खार में 15 किसानों के खेतों से 1 सबमर्सिबल पंप, 2 सोलर झटका मशीन, पानी मोटर और लगभग 2 हजार मीटर लंबा केबल तार चोरी कर लिया गया था। इस मामले की रिपोर्ट थाना सोमनी में दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक…

Read More

राजनांदगांव। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सफाई दरोगा और वार्ड प्रभारियों को आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सफाई संतोषजनक नहीं है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड प्रभारी से कहा कि वे सुबह 6 बजे उपस्थिति लेकर सफाई कार्य शुरू करें, और देर से आने वाले कर्मचारियों को समझाईस दें। अनुपालन न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़कों, गलियों और नालियों की सफाई करने के बाद कचरा तुरंत उठाने…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 2 प्रकरणों में 15 लाख 89 हजार 680 रूपए मूल्य के 512.80 क्विंटल (1282 बोरा) अवैध धान एवं एक वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल…

Read More

राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतों में सूर्यसभा का आयोजन किया गया। अक्षय ऊर्जा के स्रोत सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम भेड़ीकला, टेड़ेसरा, सोमनी, तिलई, पदुमतरा, धर्मापुरए महरूमखुर्द, जोरातराई, सुकुलदैहान और भर्रेगांव में आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सूर्यसभा में 44 ग्रामीणों ने योजना के लिए पंजीयन कराया, जिनमें से 23 ग्रामीणों…

Read More

राजनांदगांव। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फूटे चना और अन्य खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक केमिकल औरामिन की जांच के लिए नमूने संकलित किए गए। टीम ने फर्म प्रकाशचंद, नेमीचंद एंड संस, अवधराम नमकीन, देवांगन जी नमकीन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। फूटे चना और रंगीन मटर सहित कुल आठ नमूने जांच के लिए संकलित कर खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि यदि नमूनों में औरामिन पाया गया तो संबंधित फर्म के…

Read More

राजनांदगांव। खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम डुमरडीहकला स्थित क्रेशर प्लांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रेशर संचालकों द्वारा वाटर स्पि्रंकलर से क्रेशर प्लांटों में पानी छिड़काव करना पाया गया। क्रेशर संचालकों को भविष्य में धूल डस्ट का सतत नियंत्रण करने हेतु नियमानुसार उपाय करने निर्देशित किया गया। इस दौरान बिना पिटपास के खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन के संलिप्त चार हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। जिसे पुलिस थाना सुकुलदैहान एवं ठेलकाडीह की अभिरक्षा में रखा गया है तथा अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले में…

Read More