राजनांदगांव। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फूटे चना और अन्य खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक केमिकल औरामिन की जांच के लिए नमूने संकलित किए गए।
टीम ने फर्म प्रकाशचंद, नेमीचंद एंड संस, अवधराम नमकीन, देवांगन जी नमकीन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। फूटे चना और रंगीन मटर सहित कुल आठ नमूने जांच के लिए संकलित कर खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि यदि नमूनों में औरामिन पाया गया तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औरामिन पीला रंग प्रदान करने वाला एक घटक है, जिसका सामान्यतः औद्योगिक उपयोग होता है और खाद्य पदार्थों में इसका उपयोग वर्जित है।
विभाग के अनुसार औरामिन हल्दी के स्थान पर उपयोग किया जाता है ताकि फूटे चना और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक पीला रंग दिया जा सके। यह खाद्य सुरक्षा के लिए खतरनाक है और कैंसर, अंगों की क्षति, उत्परिवर्तन और तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोगों का कारण बन सकता है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिष्ठानों में सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ ही विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन और विनिर्माण करें। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें औरामिन या असुरक्षित खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी मिले तो वे गुरुद्वारा चौक स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचित करें।
जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
