राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा के किसानों के खेतों से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीरथ कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चोरी की वस्तुएं बरामद की गईं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 से 12 दिसंबर 2025 के बीच ग्राम खुटेरी और ग्राम ईरा खार में 15 किसानों के खेतों से 1 सबमर्सिबल पंप, 2 सोलर झटका मशीन, पानी मोटर और लगभग 2 हजार मीटर लंबा केबल तार चोरी कर लिया गया था। इस मामले की रिपोर्ट थाना सोमनी में दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी अरूण कुमार नामदेव की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबीर और तकनीकी साइबर सेल की मदद से आरोपी तीरथ कुमार साहू को वार्ड नं. 32 बैगापारा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त दुर्लभ देवार और अन्य सहयोगियों तथा नाबालिकों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त 2 स्कूटी और 100 फीट केबल भी बरामद किया है। आरोपी तीरथ कुमार साहू और नाबालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना सोमनी के निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, उनि बलदाउ चंद्राकर, सउनि राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण सिन्हा, डूलेश्वर साहू, भूपेंद्र कोंचे, आरक्षक लीलाराम साहू, तुषार मरकाम, दिनेश वर्मा, विनोद महिलांगे, मनोज ठाकुर, लवण तारम सहित पूरा थाना स्टाफ शामिल था।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
