Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » निगम आयुक्त ने वार्ड प्रभारियों को सफाई में सुधार और समयबद्ध कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश
    छत्तीसगढ़

    निगम आयुक्त ने वार्ड प्रभारियों को सफाई में सुधार और समयबद्ध कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सफाई दरोगा और वार्ड प्रभारियों को आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में आयुक्त ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सफाई संतोषजनक नहीं है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड प्रभारी से कहा कि वे सुबह 6 बजे उपस्थिति लेकर सफाई कार्य शुरू करें, और देर से आने वाले कर्मचारियों को समझाईस दें। अनुपालन न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़कों, गलियों और नालियों की सफाई करने के बाद कचरा तुरंत उठाने और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।
    आयुक्त ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में रोज सफाई की आवश्यकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार सफाई कराई जाए। मुख्य मार्गों की सफाई पहले कराई जाए, ताकि आवागमन से पहले सड़कें साफ रहें, उसके बाद गली-मोहल्लों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
    उन्होंने सार्वजनिक जगहों और खुली जगहों की सफाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। कचरा डालते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, घर के पीछे या नालियों में कचरा डालने वालों को समझाईस देने और अपालन पर कार्रवाई करने को कहा गया। बाजार, कुआं, तालाब, बोरिंग जैसी जगहों की सफाई भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए।
    आयुक्त ने ठेका वार्डों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, जिम्मेदारी समझने और पूरी लगन से कार्य करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन वाले कर्मचारियों से सीख लेकर सभी वार्डों में वैसा ही प्रयास किया जाए। निदान 1100 में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण किया जाए।
    साथ ही नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और गिला-सुखा कचरा अलग करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, प्र. स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे, पीआईयू देवेश साहू और कीर्तन साहू सहित सभी वार्ड प्रभारियों और सफाई दरोगाओं ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026

    राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

    May 1, 2026

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202620 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.