राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतों में सूर्यसभा का आयोजन किया गया। अक्षय ऊर्जा के स्रोत सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम भेड़ीकला, टेड़ेसरा, सोमनी, तिलई, पदुमतरा, धर्मापुरए महरूमखुर्द, जोरातराई, सुकुलदैहान और भर्रेगांव में आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
सूर्यसभा में 44 ग्रामीणों ने योजना के लिए पंजीयन कराया, जिनमें से 23 ग्रामीणों ने वेंडर का चयन किया। ग्राम पंचायत भेड़ीकला में 10 ग्रामीणों ने पंजीयन कराया, जिनमें 8 ने वेंडर का चयन किया।
जिले में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को अक्षय ऊर्जा एवं बिजली बिल से मुक्ति दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
