
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
अम्बागढ़ चौकी। शिवसेना छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में 11 नवंबर से 14 नवंबर तक हिंदू राष्ट्र मोर्चा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर रायपुर तक चलेगी। यात्रा का उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापनाए गौ माता को राज्य माता घोषित करने, पूर्व गौठानों को गौशाला का दर्जा देने, कलेक्टर कार्यालय में दो सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति तथा गौहत्या पर वर्ष 2023 की धारा 103 के तहत कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने बताया कि शिवसेना ने छत्तीसगढ़…
राजनांदगांव। नए वर्ष की शुरुआत में शहर एक बार फिर हॉकी के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। एक वर्ष के अंतराल के बाद महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर जीतेन्द्र यादव से मुलाकात की और प्रतियोगिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, प्रकाश सांखला, नीलमचंद जैन, भूषण साव, पार्षद तीरथ गोस्वामी,…
राजनांदगांव। महावीर चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में हुतात्मा दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विहिप-बजरंग दल की ओर से रक्तदान एवं रक्त परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बजरंगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं परिचय सत्र के साथ हुई। क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट, प्रांत संयोजक शुभम नाग प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में श्री भट्ट ने कहा कि हुतात्मा दिवस हमें उन अमर कारसेवकों के बलिदान की…
मोहला। मानपुर विकासखंड में आयोजित ‘FAMEx’ (Field Assessment and Mock Exercise) कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंचों को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), कटक (ओडिशा) की टीम ने प्रतिभागियों को राहत एवं बचाव कार्य की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार की विधियां और समुदाय की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने आपदा के समय सुरक्षित निकासी, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और संसाधनों…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर राज्य की विकास यात्रा में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। डिजिटल तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता के मेल से यह जिला अब खाद्य सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले की सभी 197 शासकीय उचित मूल्य दुकानें अब पूर्णत: ऑनलाइन हो चुकी हैं। प्रत्येक दुकान ई-पॉस मशीन और आधार प्रमाणीकरण प्रणाली से जुड़ी है। इस व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता आई है और हितग्राहियों को…
राजनांदगांव। चौकी चिचोला पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को एक अशोक लीलैंड दोस्त वाहन में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर बिना चारा-पानी के नागपुर स्थित कत्लखाना ले जाते समय पकड़ा गया। पुलिस को 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अशोक लीलैंड (दोस्त) वाहन क्रमंाक एमएच 19-सीवाय 1494 में कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरता से भरकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ दिलीप सिंह…
राजनांदगांव। जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब दुकानों एवं भट्टियों के आसपास सक्रिय असामाजिक तत्वों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए शराब पीकर हंगामा करने, झगड़ा करने या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों की जांच-पड़ताल की। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और मौके पर पुलिस की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के…
राजनांदगांव। थाना गैंदाटोला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के 12 नग तथा 800 रुपये नकद बिक्री रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राधेलाल सलामे पिता चैतराम सलामे (45 वर्ष), निवासी ग्राम लुड़काबोढ, ग्राम मेटेपार, थाना गैंदाटोला अवैध रूप से महाराष्ट्र से शराब लाकर स्थानीय क्षेत्र में बिक्री करता था। 8 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ दिलीप…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजनांदगांव जिले ने विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ऊर्जा, आवास और कृषि सहित अनेक क्षेत्रों में जिले ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जिले के 21,328 ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान की सौगात मिली है, वहीं 9135 शहरी परिवारों का भी घर का सपना पूरा हुआ है। प्रशासन की यह पहल आवासहीन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनी है। कृषक उन्नति…
राजनांदगांव। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने सीधे प्रसारण के साथ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (डीआईएसएलआई) पाठ्यक्रम के छात्रों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया। जिससे समावेशन और एकता की भावना का प्रदर्शन हुआ। छात्रों द्वारा भारत थीम पर आधारित एक भव्य रंगोली बनाई गई। सुश्री निधि द्वारा वंदे मातरम् के…