राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 4 मई 2026 को छुरिया जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भण्डारपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसमस्या निवारण शिविर में भण्डारपुर कलस्टर के ग्राम पंचायत भंडारपुर, बोईरडीह, घोघरे, हालेकोसा, जरहामहका, झिथराटोला, कल्लूटोला, लालूटोला, मगरधोखरा, महाराजपुर, नागरकोहरा, पिनकापार, पुर्रामटोला, रामपुर, रंगीटोला, शिकारीमहका, शिकारीटोला कुल 17 ग्राम पंचायत को सम्मिलित कर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित कुल 23 विभागों की सहभागिता रही। शिविर में विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल में ग्रामीणों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 692 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग से संबंधित 689 एवं शिकायत से संबंधित 3 आवेदन थे। प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। निराकरण पश्चात आवेदक को सूचित किया जाएगा। शिविर में शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें मनरेगा अंतर्गत नवीन जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छताग्राहियों को स्वच्छता किट, मछली जाल, आईस बॉक्स तथा विकासखंड अंतर्गत मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भूआर्य, श्रीमती अनीता मंडावी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती चुनिया कंवर, श्रीमती भेषबाई साहू, श्री पलनी स्वामी नायडू एवं अन्य जनपद पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन
- ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान
- सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात
- पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत
- खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान
- चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
- देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
