Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन

    May 5, 2026

    ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान

    May 5, 2026

    सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन
    • ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान
    • सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात
    • पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
    • संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत
    • खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान
    • चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
    • देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
    राजनांदगांव

    पीठ्ठू बैग में 1.45 लाख का गांजा भरकर जा रहा था तस्कर, साइबर और घुमका पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी स्ट्राइक की है। साइबर सेल और घुमका पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी बाइक पर करीब साढ़े 14 किलो गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया।

    चेक पोस्ट लगाकर पकड़ा : पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी
    मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग-सोमनी मार्ग से कलडबरी होते हुए मुडपार की ओर गांजे की तस्करी होने वाली है। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने कलडबरी (दसवां मील चौक) पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया। इसी दौरान सफेद-नीले रंग की पल्सर (CG 13 AS 1229) पर एक संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस टीम को देखते ही उसने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

    बैग खोलते ही उड़े होश : 7 पैकेटों में मिला 14 किलो गांजा
    पुलिस ने जब आरोपी डामेश साहू के पीठ्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसमें खाकी टेप से लिपटे 07 पैकेट मिले। इनमें कुल 14 किलो 520 ग्राम गांजा भरा था। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.45 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल पल्सर बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल मशरूका 2.02 लाख रुपए बताया जा रहा है।

    इनकी रही मुख्य भूमिका
    इस बड़ी कार्रवाई में घुमका थाना प्रभारी विजय मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार सहित दोनों थानों की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार : भंडारपुर में लगा जनसमस्याओं का मेला, 17 पंचायतों के लोग पहुंचे, एक ही दिन में आए 692 आवेदन

    May 5, 2026

    ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा : सेल्फी के बहाने फूलबसन बाई का अपहरण, सूझबूझ से बचाई गई जान

    May 5, 2026

    सूने मकानों में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, दो घरों में एक ही दिन वारदात

    May 5, 2026

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 2026

    खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान

    May 5, 2026

    चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत

    May 4, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202625 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20264 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20264 Views

    हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश

    May 2, 20263 Views

    संगठन विस्तार : पिंटू वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

    April 30, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.