Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में नवनिर्मित सीटी स्कैन मशीन एवं रेडियोडायग्नोसिस कक्ष का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्टॉफ के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में जनसामान्य की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए लगाए जा रहे नए सीटी स्कैन मशीन का कार्य सितम्बर माह के पहले सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हों सीटी स्कैन मशीन का अवलोकन किया तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के भूमिपूजन, शासकीय मेडिकल कालेज परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी…

Read More

राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। जिले में 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक शिशु संरक्षण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष के 89158 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। 6 माह से 5 वर्ष तक के 94403 बच्चों को आयरन सिरप 1 एमएल सप्ताह में 2 बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के निगरानी में पिलायी जाएगी। मितानिनों द्वारा टीकाकृत किए जाने वाले बच्चे तथा टीकाकरण के छूटे बच्चों को खोजकर अभियान के दौरान टीकाकरण…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर आवारा, घुमंतु पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के तेन्दूनाला, पेण्ड्री से भानपुरी, टेड़ेसरा से सोमनी सहित राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में घुमंतु पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाया गया। विशेष अभियान में जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा एवं घुमंतु मवेशियों में रेडियम बेल्ट, रेडियम पेंट, रेडियम टेप लगाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के सभी पशु…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगांव बस स्टैण्ड से सोने के जेवरात चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर से तीन महिला चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गलाया हुआ 24.85 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। 25 अगस्त को डोंगरगांव की रहने वाली 46 वर्षीय श्रीमती नीता शर्मा बस से मायके जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में जंगलपुर के पास तीन महिलाओं ने बस में चढ़कर उनके पास बैठते हुए झगड़ा…

Read More

राजनांदगांव। पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और काले रंग की थार वाहन (क्रमांक सीजी 08-क्यूई 9887) जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की शाम एक युवक ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुराने लेन-देन को लेकर अमन जेम्स और विपिन जानवेल्स से विवाद हुआ था। उसी दिन वह अपने दोस्त…

Read More

राजनांदगांव। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिले में ड्राई डे घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम तेली युवा संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार 5 सितंबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जिले भर की सभी शराब दुकानों को बंद रखने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन शहर सहित जिलेभर में जुलूस निकाले जाते हैं और विभिन्न आयोजन होते हैं। ऐसे में समाज की धार्मिक भावनाओं को ध्यान…

Read More

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक महेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में संपन्न हुई, जिसमें हिंदू समाज को जागरण करने हेतु बहुत सारे विषयों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक विकासखंड मंडल एवं बस्तियों में जाकर सभी समाजों की बैठक लेना और हिंदू समाज को जागृत करना, ताकि हमारी बेटियां लव जिहाद का शिकार न बन सके। सामाजिक सद्भाव बना रहे, हिंदू समाज जागृत रहे। हमारे किसी भी हिंदू भाई को कोई तकलीफ आती है, तो मोहल्ले स्तर पर ही सब एक होकर समस्या को हल करने की कोशिश करें, सभी हिंदू आपस में भाई है…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव से लेकर गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक तक खेल प्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिले के विभिन्न खेल संघों व हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जयंती को खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह 7.30 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से खिलाड़ियों की रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुंची। यहां हॉकी सम्राट मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन एरमन आर. बेस्टियन और आर.एन. पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के बाद…

Read More

राजनांदगांव। ओवरटेक करने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने प्रार्थी पर तलवार से हमला कर दिया। चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आने के बाद प्रार्थी ने 18 अगस्त को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार आरोपी को भी अब गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे होटल अवाना के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर मिथलेश पाण्ड्या और राहुल गनवीर ने प्रार्थी को रोक लिया।…

Read More

राजनांदगांव। वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्रीमती रीनी अजीत ने एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के संबंध में स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से मिलने के लिए अपने खातों को पुनः केवाईसी कराने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में बकाया खातों के केवाईसी…

Read More