राजनांदगांव। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जिले के गांवों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में आम नागरिकों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधए ट्रैफिक नियमों और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
डोंगरगांव पुलिस ने एसडीओपी दिलीप सिसोदिया की उपस्थिति में ग्राम गोडलवाही स्कूल के बच्चों को जागरूक किया। वहीं डोंगरगढ़ और बोरतलाव पुलिस ने एसडीओपी आशीष कुंजाम की मौजूदगी में ग्राम अंडी और ग्राम सेंदरी स्कूल में बच्चों और ग्रामीणों को जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने बताया कि किस तरह से फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, लिंक के जरिए ठगी, फोन कॉल धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। नागरिकों को समझाया गया कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने को दें।
महिला संबंधित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। आमजन को बताया गया कि इन मामलों में चुप न रहें, बल्कि तुरंत संबंधित विभागों को सूचित करें।
अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। बताया गया कि छोटी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
दिनांक 05-06 अक्टूबर 2025 को यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया, जिसमें थाना डोंगरगढ़ और बोरतलाव पुलिस ने ग्राम अंडी और सेंदरी में कार्यक्रम किए। थाना डोंगरगांव पुलिस ने गोडलवाही स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। छुरिया पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में लोगों को जागरूक किया। घुमका पुलिस ने ग्राम बिजेतला में लोगों से संवाद किया। यातायात पुलिस ने ठाकुर प्यारेलाल स्कूल और ऑटो चालकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
राजनांदगांव पुलिस का यह अभियान जिलेभर में लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि समाज में अपराध के प्रति जागरूकता और सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
