राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ एक योजना नहीं ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के घर की सुरक्षा से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर्फ एक घर नहीं, खुशियों का जहान मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई की श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि उनके लिए पक्का घर एक वरदान के समान है। पहले वे अपने कच्चे घर में निवास कर रहे थे, जहां पानी बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। बंदर के कारण हर वर्ष छप्पर का मरम्मत कराना पड़ता था, जिसमें बहुत खर्च होता था। घर के आय के सीमित साधन होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेटा एवं बहू मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 40 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई तथा पक्का आवास बन जाने से अब बरसात में भी चैन की नींद सो रहे हैं।
श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि आवास बनने के साथ ही सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी घर तक आ रहा है, जिससे बहुत सुविधा मिली है। पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, अब कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 90 दिनों का रोजगार मिला तथा वृद्धाश्रम पेंशन योजना व महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। वहीं सरकार की खाद्यान्न सुरक्षा योजना अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान से 35 किलो चावल भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि घर बनने के बाद शौचालय निर्माण के लिए शासन द्वारा सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने के साथ ही बहुत सारी सुविधाएं भी मिली है, जिससे जीवन आसान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
