Close Menu
    What's Hot

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पांच महीने से फरार चल रहे डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    छत्तीसगढ़

    पांच महीने से फरार चल रहे डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र में पांच माह पूर्व मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके साथियों को जबरन कार में बैठाकर बंधक बनाया, मारपीट की और नकद 4000 रुपए तथा ऑनलाइन 20,000 रुपए की लूट की थी।
    घटना को अंजाम देने वाले कुल पांच आरोपियों में से दो नितिन साहू और राहुल राजपूत को पहले ही 23 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब बचे हुए तीन फरार आरोपियों पुरुषोत्तम उर्फ जादू देवांगन, आदित्य पालेवाल उर्फ आदि और अभिषेक उर्प दादा बंजारी को मुखबिर की सूचना पर 6 अक्टूबर को पकड़ लिया गया।
    11 अप्रैल 2025 को प्रार्थी अपने तीन साथियों के साथ ग्राम बरगाही जा रहा था, तभी पुराना ढाबा के पास नीली स्विफ्ट डिजायर कार से आए पांच युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोका। सभी को मारपीट कर कार में बिठाया और एबीस फैक्ट्री के पास एक मकान में ले जाकर रातभर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज कर नगदी और मोबाइल लूटे और पैसों की मांग करते रहे।
    अगली सुबह मौका देखकर प्रार्थी और उसके साथी वहां से भाग निकले। उसी दिन दोपहर में पुरुषोत्तम और नितिन प्रार्थी के घर पहुंचे और उसकी मां को धमकाकर 20,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू की टीम ने फरार आरोपियों की तलाश तेज की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया और गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।
    आरोपी आदित्य पालेवाल से सैमसंग मोबाइल और पुरुषोत्तम देवांगन से घटना में प्रयुक्त नीली स्विफ्ट डिजायर (सीजी 07-एयू 3018) कार जब्त की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव, रोशन सिन्हा और कमलेश सहारे की अहम भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.