खैरागढ़। खैरागढ़ की राजनीति में इन दिनों मिशन संडे को लेकर बवंडर मचा हुआ है। एक ओर कांग्रेस इसे जनसेवा का कार्यक्रम बता रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने इसे सीधा कमिशन संडे और अब मिशन फंडे करार देते हुए कई गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है।
भाजपा का आरोप है कि ये कार्यक्रम अब जनसेवा से भटककर राजनीतिक सौदेबाजी, ब्लैकमेलिंग और कमीशनखोरी का मंच बन चुका है।
जिला भाजपा केसीजी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने तीखा प्रहार करते हुए बोला उन्होंने कहा जिस मिशन संडे को जनता के नाम पर प्रचारित किया जा रहा है, वह अब केवल कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों की नुमाइश और लेन-देन की राजनीति का अड्डा बन चुका है।
भाजपा का दावा है कि कांग्रेस की आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। खुद कांग्रेस के ब्लॉक और जिला अध्यक्ष मिशन संडे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। जो पार्टी खुद अपने कार्यक्रम पर एक मत नहीं, वह जनता की सेवा क्या करेगी?
भाजपा ने खैरागढ़ विधायक पर भी निशाना साधा और पूछा जब कांग्रेस के नेता ही मिशन संडे को भ्रष्ट बता रहे हैं, तो विधायक इसकी सराहना क्यों कर रहे हैं। क्या विधायक को भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता
विक्रांत सिंह ने सोनेसरार गौठान का मुद्दा उठाते हुए कहा 30 गायें बिना चारा-पानी के मर गईं। लेकिन कांग्रेस नेताओं को फिक्र नहीं, वे तो मिशन संडे की सेल्फी में व्यस्त हैं।
भाजपा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि छुईखदान में एक युवा डॉक्टर को मिशन संडे के लोगों ने इतना परेशान किया कि उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। अगर यही विकास है, तो यह तो सीधा प्रशासन का मजाक है।
भाजपा ने दावा किया है कि सहकारिता विभाग में पोस्टिंग के नाम पर लाखों की डील हो रही है। उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस पार्टी जनता के सामने साफ-साफ जवाब दे कि ये फंड कहां से आ रहा है और किसके पास जा रहा है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े कुछ नेता एक स्थानीय व्यापारी को धमका रहे हैं। जो पार्टी हमें गुंडागर्दी का पाठ पढ़ाती है, आज वही व्यापारियों को धमका रही है।
भाजपा नेताओं ने साफ कहा कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई और भ्रष्टाचार ने खैरागढ़ को विकास से दूर कर दिया है। मिशन संडे अब सिर्फ मंच नहीं, एक राजनीतिक ड्रामा बन गया है। जनता अब सब जानती है और समय आने पर जवाब देगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, वर्त्तमान जिलाध्यक्ष बिशेसर साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
