
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव योजना पीएम सूर्य घर को बढ़ावा देने के लिए शहर में खास पहल की गई। इस कड़ी में गुरुवार को होटल अवाना में चेंबर ऑफ कॉमर्स और टाटा पावर हाउस की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी शामिल हुए। कार्यशाला में व्यापारियों को सोलर प्लांट लगाने के लाभ और इसके माध्यम से बिजली उत्पादन एवं बचत की विस्तृत जानकारी दी गई। टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि किस प्रकार घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर न केवल अपने घर की बिजली जरूरत पूरी की जा सकती…
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 4,500 से अधिक हितग्राहियों का गृह प्रवेश करेंगे। यह कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों, सम्मान और आत्मनिर्भरता का उत्सव साबित होगा। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में अब तक 4,500 से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। 1 नवम्बर को जिले के सभी ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का गृह प्रवेश पारंपरिक और उत्सवमय माहौल…
राजनांदगांव। निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित समस्याओं और विभागीय जटिलताओं से जूझ रहे छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रयासों को अब सफलता मिलती दिखाई दे रही है। राज्य सरकार ने एसोसिएशन की प्रमुख मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर गठित यह कमेटी 3 नवंबर 2025 तक निर्माण विभागों में जीएसटी और खनिज रॉयल्टी की विसंगतियों को दूर कर एक समान प्रक्रिया लागू करने की रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश…
राजनांदगांव। शहरवासियों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम राजनांदगांव लगातार प्रयासरत है। निगम के जल विभाग का अमला मोहारा फिल्टर प्लांट में 10, 17 और 27 एमएलडी क्षमता वाले संयंत्रों को तीनों पाली में 24 घंटे संचालित कर रहा है। जल विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रॉ-वाटर और क्लीयर वाटर का परीक्षण किया जाता है तथा क्लोरिन टेस्ट के जरिए पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा शिवनाथ नदी मोहारा एनीकट में जल स्तर की भी नियमित निगरानी की जा रही है। वर्तमान में रॉ वाटर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। महापौर मधुसूदन…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल सलोनी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आगामी परीक्षा परिणामों की तैयारियों को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस शिक्षण सत्र में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 10वीं के अंग्रेजी एवं गणित विषय की कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बैठकर शिक्षा गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने अंग्रेजी विषय के शिक्षण कार्य पर असंतोष व्यक्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं के बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ने का सरल तरीका बताया। स्कूल के पिछले वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं होने…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव आज बिना सूचना दिए राजनांदगांव विकासखंड के घुमका तहसील कार्यालय अचानक पहुंचे। कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में आए किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों से तहसील कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों एवं किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर से धान उपार्जन केन्द्रों में…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बरनालाकला के किसानों की परेशानी पर अब राहत की उम्मीद जगी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के समक्ष जनदर्शन में किसानों ने अधिक वर्षा से धान फसल खराब होने की शिकायत करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीवन चंद्रवंशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुनील शर्मा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचित कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि छबि लाल चंद्रवंशी,…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम उपरवाह के आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र में 22 बच्चों की जगह कम बच्चे उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंबनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नन्हे बच्चों से आंगनबाड़ी केन्द्र में दिए जाने वाले गरम भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई रूम एवं स्टोर रूम का भी…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत उपरवाह कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत में उपस्थित सरपंच से चर्चा कर गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत में संधारित पंजीयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सही तरीके से पंजी संधारण करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गांव में पूर्ण, निमार्णाधीन एवं स्वीकृत आवासों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने एवं अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया।…
डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के कलकसा, अमलीडीह और मोहंदी के किसानों को इस वर्ष भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिले में हाल ही में हुए गिरदावरी सर्वे में किसानों की मेहनत से उगाई गई धान की फसल को राजस्व रिकॉर्ड में शून्य दिखाया गया है। यह चौंकाने वाली गलती किसानों में गहरा आक्रोश पैदा कर रही है। किसानों ने बताया कि गिरदावरी रिपोर्ट में उनकी फसल को शून्य दर्ज किया गया है, जिसका सीधा असर यह होगा कि उन्हें धान खरीदी केंद्रों पर फसल बेचने में वास्तविक रकबा नहीं मिलेगा। यह लापरवाही उन किसानों के लिए बड़ा झटका…