Close Menu
    What's Hot

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
    • निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
    • सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
    • पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
    • सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
    • वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
    • भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने होटल अवाना में कार्यशाला, शहर के व्यापारी बने सहभागी
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने होटल अवाना में कार्यशाला, शहर के व्यापारी बने सहभागी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव योजना पीएम सूर्य घर को बढ़ावा देने के लिए शहर में खास पहल की गई। इस कड़ी में गुरुवार को होटल अवाना में चेंबर ऑफ कॉमर्स और टाटा पावर हाउस की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी शामिल हुए।

    कार्यशाला में व्यापारियों को सोलर प्लांट लगाने के लाभ और इसके माध्यम से बिजली उत्पादन एवं बचत की विस्तृत जानकारी दी गई। टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि किस प्रकार घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर न केवल अपने घर की बिजली जरूरत पूरी की जा सकती है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे आसपास के लोगों या अन्य जरूरतमंदों को बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है।

    कार्यशाला के दौरान व्यवसायियों को यह भी बताया गया कि सरकार की सब्सिडी और आसान किश्तों की सुविधा के तहत वे सस्ती दरों में अपने घरों और दुकान में सोलर प्लांट लगा सकते हैं। इससे बिजली की बढ़ती लागत और रोजमर्रा के बिजली संकट से राहत मिलेगी।

    कार्यशाला में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष खूबचंद पारख, भीमन धनवानी, ज्ञानचंद बाफना, शिव अग्रवाल, अरुण डुलानी, राजकुमार बाफना, हर्ष चितलांग्या, रितेश लाल, नेमीचंद बैद सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने योजना के लाभ समझने के बाद इसे अपनाने की सहमति जताई।

    जिला व्यापार जगत ने कार्यक्रम को व्यावहारिक और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना न केवल बिजली बिल में कटौती का माध्यम है, बल्कि व्यापारियों और घरों को आत्मनिर्भर बनाने वाला अवसर भी है।

    इस कार्यशाला से यह साफ है कि शहर के व्यापारी वर्ग में सोलर ऊर्जा और हरित बिजली उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और पीएम सूर्य घर योजना को अपनाने की दिशा में उत्साह देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण

    July 4, 2026

    सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार

    July 4, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.