डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के कलकसा, अमलीडीह और मोहंदी के किसानों को इस वर्ष भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिले में हाल ही में हुए गिरदावरी सर्वे में किसानों की मेहनत से उगाई गई धान की फसल को राजस्व रिकॉर्ड में शून्य दिखाया गया है। यह चौंकाने वाली गलती किसानों में गहरा आक्रोश पैदा कर रही है।
किसानों ने बताया कि गिरदावरी रिपोर्ट में उनकी फसल को शून्य दर्ज किया गया है, जिसका सीधा असर यह होगा कि उन्हें धान खरीदी केंद्रों पर फसल बेचने में वास्तविक रकबा नहीं मिलेगा। यह लापरवाही उन किसानों के लिए बड़ा झटका है, जो पहले से ही मौसम की अनिश्चितता और लागत मूल्य की चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
किसानों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कलेक्टर, राजनांदगांव से मुलाकात कर कलकसा, अमलीडीह और मोहंदी क्षेत्र की गिरदावरी रिपोर्ट में हुई अनियमितताओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि किसानों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने कलेक्टर से पूरे क्षेत्र में पुनः गिरदावरी सर्वे कराने का अनुरोध किया, ताकि किसानों को उनके वास्तविक फसल रकबे के अनुसार रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके।
विधायक हर्षिता का कहना है कि किसानों की हित में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी और उन्होंने प्रशासन से इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। इस कदम से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
- कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू
- झमाझम बारिश से बेहाल राजनांदगांव, अमले के साथ सड़क पर उतरे महापौर व आयुक्त
- तेज बारिश से राजनांदगांव में अलर्ट : कलेक्टर ने दिए बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश
- संस्कार सिटी के चार एनसीसी कैडेट्स का बिलासपुर सैन्य शिविर के लिए चयन, विद्यालय में हर्ष
- शक्तिधाम स्थापना दिवस पर भक्तों का उमड़ा हुजूम, 61 यूनिट रक्तदान कर दिया जनसेवा का संदेश
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
