राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत उपरवाह कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत में उपस्थित सरपंच से चर्चा कर गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत में संधारित पंजीयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सही तरीके से पंजी संधारण करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गांव में पूर्ण, निमार्णाधीन एवं स्वीकृत आवासों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने एवं अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम उपरवाह के करेलापारा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर शीघ्र पूर्ण करने कहा। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पुनीता साहू, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
- सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
