राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल सलोनी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आगामी परीक्षा परिणामों की तैयारियों को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस शिक्षण सत्र में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 10वीं के अंग्रेजी एवं गणित विषय की कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बैठकर शिक्षा गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने अंग्रेजी विषय के शिक्षण कार्य पर असंतोष व्यक्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं के बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ने का सरल तरीका बताया। स्कूल के पिछले वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आगामी परीक्षा परिणाम में प्रगति लाने के लिए साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट की अच्छे से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में बंद प्रोजेक्टर को शीघ्र ठीक कर बच्चों के अध्ययन-अध्यापन कार्य में उपयोग करने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
