Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। सामुदायिक वनाधिकार और वन संसाधन प्रबंधन पर कार्य करने वाली संस्थाओं की राज्य स्तरीय बैठक शबरी कन्या आश्रम, दीनदयाल उपाध्याय नगर, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में कृष्ण कुमार वैष्णव, सदस्य, जनजाति सलाहकार परिषद, छत्तीसगढ़ शासन एवं विभिन्न संस्थाओं के लगभग 30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले से जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने भी इस बैठक में प्रतिनिधित्व किया। बैठक की शुरुआत आनंद शुक्ल ने कार्यशाला की आवश्यकता और इसके प्रमुख विषय पर प्रकाश डालते हुए की। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सामुदायिक वन…

Read More

राजनांदगांव जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक बार फिर जिले में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। हाल ही में घोषित तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विभाग के छात्र उज्ज्वल कसेर ने जिले भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां पत्रकारिता का पाठ्यक्रम संचालित होता है, और यहां के विद्यार्थियों ने सदैव शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। उज्ज्वल की…

Read More

राजनांदगांव। राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष विवेक वासनिक ने बजट को जनआंकक्षाओं के साथ छलावा बताते हुए कड़ी आलोचना की है। इसमें युवा, गरीब, किसान, मध्यमवर्ग को कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में विभिन्न क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधान महज आंकड़ों का झूठा पुलिंदा है, जो हकीकत की धरातल में नहीं उतर पाएंगे। पिछले बजट में किए गए प्रावधानों का ही अब तक क्रियान्वयन नहीं होने से जनता में निराशा है ऊपर से वित्त मंत्री ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसका जनता और प्रदेश के विकास से दूर दूर तक सरोकार नहीं…

Read More

राजनांदगांव। होली पर्व के मद्देनजर शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के प्रभारी नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और आउटर क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित किए गए हैं। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। शराब के सेवन की निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर वाहन…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 11,00,000 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 24 फरवरी 2026 को धीरज साहू ने थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले और जय प्रकाश यादव ने कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग लोगों से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 420, 34 भादंवि के तहत मामला…

Read More

राजनांदगांव। हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गोंदिया में गिरफ्तार किया है। यह आरोपी घटना के बाद ट्रेन से फरार हो गया था, लेकिन राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महाराष्ट्र के गोंदिया से दबोच लिया। 24 फरवरी 2026 को पेंड्री अस्पताल से सूचना मिली कि आदित्य कुमार मार नामक युवक पर हसिया से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना लालबाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन…

Read More

राजनांदगांव। आगामी होली पर्व के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। इस अभियान में 60 से अधिक पुलिस बल शामिल रहे, जिनकी निगरानी में सघन कांबिंग गश्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली, बसंतपुर, डोंगरगांव और चौकी चिखली प्रभारी ने अपने-अपने दलबल के साथ कार्रवाई की। इस दौरान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून को लेकर दिया गया बयान विवादास्पद हो गया है। अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के सवाल पर मंत्री ने सदन में कहा कि आरटीई के तहत अब केवल कक्षा पहली में प्रवेश दिया जा रहा है और नर्सरी में भर्ती बंद कर दी गई है, क्योंकि यह कानून 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर लागू नहीं होता। अभिभावकों ने जताई आपत्ति छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने मंत्री के बयान को भ्रामक बताया और इसे आरटीई कानून…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को केवल कागजों तक सीमित और निराशाजनक बताया। भुनेश्वर बघेल का कहना था कि इस बजट में आम जनता, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं है, बल्कि यह महज आंकड़ों तक सिमटा हुआ है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उसे जमीन पर उतारने के लिए न तो कोई स्पष्ट कार्ययोजना दिखती है और न ही आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट को लेकर कांग्रेस के युवा नेता हर्षिल भेलावे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के भविष्य पर ब्रेक लगाने वाला है और इसमें केवल आंकड़ों की चमक दिखाई गई है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। हर्षिल ने आरोप लगाया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और शिक्षा सुधार की बातें सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरते-भरते युवा थक चुके हैं, परीक्षाएं लगातार टल रही हैं और नियुक्तियां अब तक लंबित हैं। शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा…

Read More