राजनांदगांव। हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गोंदिया में गिरफ्तार किया है। यह आरोपी घटना के बाद ट्रेन से फरार हो गया था, लेकिन राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महाराष्ट्र के गोंदिया से दबोच लिया।
24 फरवरी 2026 को पेंड्री अस्पताल से सूचना मिली कि आदित्य कुमार मार नामक युवक पर हसिया से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना लालबाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उदय सिन्हा उर्फ राज (22), निवासी स्टेशन बांकल, थाना लालबाग, घटना के बाद ट्रेन से फरार हो गया था।
इसके बाद थाना लालबाग, बागनदी, आरपीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की खोज शुरू की। टीम ने समन्वित रणनीति अपनाते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ त्वरित, कठोर और निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक यशस्विनी यदु, शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक बर्मा प्रसाद, लेखराम वर्मा, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक मिलन सिंह, साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार और रेलवे पुलिस फोर्स का अहम योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
