राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को केवल कागजों तक सीमित और निराशाजनक बताया। भुनेश्वर बघेल का कहना था कि इस बजट में आम जनता, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं है, बल्कि यह महज आंकड़ों तक सिमटा हुआ है।
पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उसे जमीन पर उतारने के लिए न तो कोई स्पष्ट कार्ययोजना दिखती है और न ही आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। कर्जमाफी, सिंचाई संसाधनों के विस्तार और कृषि लागत कम करने जैसी आवश्यक योजनाओं पर भी बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है।
महंगाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता को परेशान कर दिया है, लेकिन बजट में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके अलावा मजदूर वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भी कोई विशेष योजना की घोषणा नहीं की गई है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
युवाओं के मामले में भुनेश्वर बघेल ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन और सरकारी भर्तियों के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। यह केवल सामान्य घोषणाओं तक सीमित रहा है, जबकि युवाओं को ठोस अवसरों की आवश्यकता थी।
इसके अतिरिक्त, अनियमित कर्मचारियों के मुद्दे पर भी उन्होंने निराशा व्यक्त की। उनका कहना था कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए बजट में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ा है।
अंत में भुनेश्वर बघेल ने कहा कि यह बजट विकास के मामले में पूरी तरह विफल रहा है। आम जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाला यह बजट पूरी तरह से घोषणात्मक और निराशाजनक है।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
