राजनांदगांव। कलेक्टर ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 11,00,000 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 24 फरवरी 2026 को धीरज साहू ने थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले और जय प्रकाश यादव ने कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग लोगों से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 420, 34 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अपराध में उसकी संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिले। आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नौकरी लगाने या ईनाम जीतने जैसे लालच में आकर किसी को भी पैसे न दें।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खुटे, आरक्षक लीलाधर, दिलीप साहू, दिनेश, राम खिलावन और अविलेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- होली पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 चालकों पर कार्यवाही
- कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- हत्या के प्रयास के आरोपी को ट्रेन से फरार होते हुए गोंदिया में दबोचा, पुलिस की तेज कार्रवाई
- होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस का विशेष कांबिंग गश्त अभियान
- छत्तीसगढ़ में RTE विवाद : शिक्षा मंत्री के बयान पर सवाल, विशेषाधिकार हनन की मांग
- बजट में आम जनता, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं : भुनेश्वर बघेल
- युवाओं के भविष्य पर ब्रेक, बजट की चमक सिर्फ आंकड़ों में : हर्षिल
- ग्राम समिति का तुगलकी फरमान : पीड़ित दंपत्ति का हुक्का पानी बंद, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से शिकायत
