Close Menu
    What's Hot

    जिला जेल के कैदियों का किया गया हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी जांच

    February 26, 2026

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

    February 26, 2026

    ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए तिथि भोजन का आयोजन

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जिला जेल के कैदियों का किया गया हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी जांच
    • खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण
    • ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए तिथि भोजन का आयोजन
    • ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित
    • अवैध धान परिवहन पर जप्त वाहनों और धान की होगी मुक्ति, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
    • महाविद्यालय वार्षिक उत्सव पर राजनीतिक विवाद, विरोध से पहले नेताओं की गिरफ्तारी
    • सामुदायिक वन अधिकार और वन संसाधन पर राज्य स्तरीय बैठक संपन्न
    • दिग्विजय महाविद्यालय के गौरव बने उज्ज्वल कसेर, पत्रकारिता परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सामुदायिक वन अधिकार और वन संसाधन पर राज्य स्तरीय बैठक संपन्न
    राजनांदगांव

    सामुदायिक वन अधिकार और वन संसाधन पर राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सामुदायिक वनाधिकार और वन संसाधन प्रबंधन पर कार्य करने वाली संस्थाओं की राज्य स्तरीय बैठक शबरी कन्या आश्रम, दीनदयाल उपाध्याय नगर, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में कृष्ण कुमार वैष्णव, सदस्य, जनजाति सलाहकार परिषद, छत्तीसगढ़ शासन एवं विभिन्न संस्थाओं के लगभग 30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले से जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने भी इस बैठक में प्रतिनिधित्व किया।
    बैठक की शुरुआत आनंद शुक्ल ने कार्यशाला की आवश्यकता और इसके प्रमुख विषय पर प्रकाश डालते हुए की। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन के कार्यों और उन्हें पार करने में आ रही कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से यह निष्कर्ष सामने आया कि प्रदेश के कई जिलों में सामुदायिक वनाधिकार के अंतर्गत गांवों को जो वनाधिकार दिए गए हैं, उनमें पारंपरिक सीमाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। वन विभाग ने अपने कम्पार्टमेंट के आधार पर वनाधिकार आवंटित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप गाँवों के बीच सीमा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा, मैदानी अमले के शासकीय कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि की आवश्यकता भी महसूस की गई।
    ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों का सम्मान करने की आवश्यकता और गांव स्तर पर कार्य करने वाली संस्थाओं की भूमिका भी प्रमुख रूप से उभरी। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि जिला और उप.जिला स्तर की समितियों की नियमित बैठकें नहीं हो रही हैं, जिसके कारण सामुदायिक वन प्रबंधन से संबंधित दावा प्रकरणों के निपटारे में अत्यधिक देरी हो रही है।
    बैठक में यह भी बताया गया कि भारत सरकार के जनजाति विकास मंत्रालय के आदेश के बावजूद वन विकास निगम के लीज में मिले वन क्षेत्रों में सामुदायिक वनाधिकार के दावों को खारिज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में बदलने का कार्य भी आंशिक रूप से ही हुआ है।
    पेसा कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी संस्थाओं ने एक स्वर में ग्राम सभाओं से आमंत्रण प्राप्त करने और संस्थाओं द्वारा ग्राम सभा से प्रस्ताव लेने पर जोर दिया। उन्होंने भारत सरकार और राज्य शासन द्वारा जनजातियों के उत्थान और वन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बनाई जा रही नीतियों और कार्यक्रमों के बेहतर कार्यान्वयन पर भी बल दिया।
    जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में कार्यरत वनाधिकार पर कार्य करने वाली संस्थाओं को आपसी सामंजस्य से फील्ड में आ रही परेशानियों को शासन स्तर पर चर्चा कर समाधान करना चाहिए।
    बैठक के अंत में कृष्ण कुमार वैष्णव ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जानकारी दी कि अगली बैठक वनवासी विकास समितिए रायपुर में आगामी अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जिला जेल के कैदियों का किया गया हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी जांच

    February 26, 2026

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

    February 26, 2026

    ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए तिथि भोजन का आयोजन

    February 26, 2026

    ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

    February 26, 2026

    महाविद्यालय वार्षिक उत्सव पर राजनीतिक विवाद, विरोध से पहले नेताओं की गिरफ्तारी

    February 26, 2026

    दिग्विजय महाविद्यालय के गौरव बने उज्ज्वल कसेर, पत्रकारिता परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

    February 26, 2026
    Top Posts

    होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

    February 20, 202611 Views

    छत्तीसगढ़ में RTE विवाद : शिक्षा मंत्री के बयान पर सवाल, विशेषाधिकार हनन की मांग

    February 25, 20267 Views

    ग्रामीण क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी सुरगी की बड़ी कार्रवाई

    February 21, 20266 Views

    रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील

    February 18, 20265 Views

    युवाओं के भविष्य पर ब्रेक, बजट की चमक सिर्फ आंकड़ों में : हर्षिल

    February 25, 20264 Views

    पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में गतिविधि बैगलेस डे के अंतर्गत प्राकृतिक गुलाल निर्माण का आयोजन

    February 23, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.