राजनांदगांव। आगामी होली पर्व के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। इस अभियान में 60 से अधिक पुलिस बल शामिल रहे, जिनकी निगरानी में सघन कांबिंग गश्त की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली, बसंतपुर, डोंगरगांव और चौकी चिखली प्रभारी ने अपने-अपने दलबल के साथ कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने अपने थाना क्षेत्रों के अड्डेबाजी स्थलों, आउटर एवं शहरी इलाकों में गहन जांच की।
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 40 से अधिक असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और निगरानी बदमाशों के घरों पर जाकर सत्यापन किया और आवश्यक समझाइश दी। इसके अलावा, संदिग्ध वाहनों की भी सघन चेकिंग कर पूछताछ की गई। इस विशेष अभियान में पुलिस ने सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की।
राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने यह भी बताया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी सतत निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- कलेक्टर ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बेबी का किया वितरण
- 1 मई से जिले में शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, कलेक्टर ने तैयारियों के दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, वाहन जब्त
- डोंगरगांव में सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त
- बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई : धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा : 38 पाव देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया
- जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 26 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
- संत शिरोमणि सेन जयंती पर भव्य आयोजन, समाज में समरसता का संदेश
