
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग और मानवता के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ यह नाम अब केवल हरियाली और संस्कृति का पर्याय नहीं रहा, बल्कि भारत की खनिज राजधानी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। देश के कुल खनिज भंडार का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा है। यही कारण है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में खनिजों का योगदान लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी में खनिज क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। राज्य गठन के समय खनिज राजस्व 429 करोड़ रूपए था, जो अब बढ़कर 14 हजार 592 करोड़ हो गया है। 25 साल में राज्य का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें…
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनज़र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस दौरान प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्टता का प्रतीक बने और प्रदेश की संस्कृति, आत्मगौरव एवं प्रगति की झलक हर स्थल पर दृष्टिगोचर हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित श्री सत्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद लेंगे। यह आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय परंपराओं और आधुनिक रोमांच का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। प्रकृति की गोद में चार दिन का उत्सव जशपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के कारण पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र…
डोंगरगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार गश्त व संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद, गाली-गलौच व उपद्रव करने वाले 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 125, 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड, सुरगी, डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र और दुर्ग जिले में रात्रि के समय घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी-सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मचानपार निवासी…
राजनांदगांव। धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में हुई इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा ने की। मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त दिशा.निर्देश जारी किए। बैठक में विशेष रूप…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 18 ममता नगर और वार्ड क्रमांक 2 नवागांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ममता नगर में नाली की नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही एक स्थान पर फेंके गए कचरे को तत्काल साफ किए जाने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डवासियों से चर्चा कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली तथा गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक रखे जाने एवं स्वच्छता दीदियों को डोर टू डोर संग्रहण के दौरान दिए जाने हेतु प्रेरित किया। वार्ड क्रमांक 2 में नाली सफाई की व्यवस्था पर…
राजनांदगांव। शासन द्वारा दीपोत्सव पर खाद्य सामग्री की सही गुणवत्ता निर्धारण के मद्देनजर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। विभाग की टीम द्वारा मिठाई प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है एवं फूड सेफ्टी मैजिक बॉक्स की सहायता से आवश्यकतानुसार मौके पर ही मिठाइयों के रंग, अन्य सामग्री की उपस्थिति जांच कर विक्रेताओं और आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। दीपावली के दृष्टिगत विभाग द्वारा अब तक जिले भर के अलग अलग प्रतिष्ठानों से लगभग 11 विधिक व 10 से अधिक निगरानी नमूना सहित लगभग 20…