Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
    राजनांदगांव

    रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजनांदगांव इकाई द्वारा कमला देवी राठी कन्या महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एबीवीपी छत्तीसगढ़ प्रांत सहमंत्री श्रीमती मनीषा राणा रहीं।
    संगोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, त्याग और पराक्रम पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम स्थल को श्वीरांगना थीमश् से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
    मुख्य अतिथि मनीषा राणा ने अपने संबोधन में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति, साहस और नेतृत्व का अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्रोफेसर श्रीमती राम कुमारी धु्रर्वा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की नींव शिक्षा और आत्मसम्मान है तथा प्रत्येक छात्रा को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
    नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने प्रेरक पंक्तियों के साथ कहा कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।
    उन्होंने बताया कि वर्तमान समय की बेटियों में अपार संभावनाएं हैं और अभाविप उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्यरत है।
    कार्यक्रम में गोल्ड मेडल विजेता सुश्री मधु अहीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन हमें दृढ़ संकल्प और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
    मंच पर नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव, प्रांत सहमंत्री मनीषा राणा, प्रोफेसर रामकुमारी धु्रर्वा, जिला संयोजक जीत प्रजापति तथा मधु अहीर की उपस्थिति रही, जिनका आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम में प्रदेश साविष्कार प्रमुख चन्दना श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय पांडेय, नगर सहमंत्री निकिता श्रीरंगें, स्टूडेंट्स फॉर सेवा प्रमुख चैतन्या द्विवेदी, नगर महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, नगर सहप्रमुख वेणुका, स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख कुलदीप पाल, राष्ट्रीय कला मंच की नगर प्रमुख युक्ता मंडावी सहित कई पदाधिकारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
    अभाविप पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का संचालन अभाविप की छात्रा कार्यकर्ताओं ने किया। बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति से आयोजन सफल रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.