राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 41 हजार 700 रूपए मूल्य के 207 क्विंटल (518 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 35 प्रकरणों में 1 करोड़ 19 लाख 62 हजार 900 रूपए मूल्य के 3859 क्विंटल (9648 बोरा) अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 1 प्रकरणों में 93 हजार रूपए मूल्य के 30 क्विंटल (75 बोरा) अवैध धान एवं डोंगरगढ़ अनुविभाग में 4 प्रकरण में 5 लाख 48 हजार 700 रूपए मूल्य के 177 क्विंटल (443 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 20 प्रकरणों में 74 लाख 36 हजार 900 रूपए मूल्य के 2399 क्विंटल (5998 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 11 प्रकरण में 36 लाख 39 हजार 400 रूपए मूल्य के 1174 क्विंटल (2935 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 4 प्रकरणों में 8 लाख 86 हजार 600 रूपए मूल्य के 286 क्विंटल (715 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

ताज़ा ख़बर :
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
- नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
- मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
