Author: chhattisgarhmail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों श्री नाकाजो काज़ुया, श्री एंडो युजी और श्री हारा हारुनोबू से भेंट कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपने सतत प्रयासों के माध्यम से स्वयं को वैश्विक मंच पर एक प्रतिस्पर्धी एवं दूरदर्शी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सहयोग तथा वैश्विक साझेदारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय विविधीकरण, व्यापार एवं तकनीकी सहयोग, आधारभूत संरचना विकास तथा छत्तीसगढ़…

Read More

राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में लोक शांति भंग करने वाले चार असामाजिक तत्वों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर यादव (44), इंद्रेष कुमार विश्वकर्मा (23), प्रवीण विश्वकर्मा (26) और करण नेताम (23) सभी निवासी रीवागहन थाना लालबाग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के…

Read More

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम रंगकठेरा में पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रविवार को मोहला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 13 मरीजों को भर्ती किया गया है और सभी का उपचार मोहला स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। नम्रता सिंह ने मरीजों और परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय उनके…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर नकेल कसने पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग.अलग थाना क्षेत्रों से कुल 10 प्रकरणों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8800 रुपए नगद और 12 नग सट्टा पट्टी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ-सट्टा (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम जब्त की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है। पहले मामले में आरोपी विरेंद्र निषाद (26 वर्ष) निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड नंबर 2 डोंगरगढ़, पुराना नेहरू…

Read More

राजनांदगांव। तीजा त्योहार के पूर्व नगर निगम ने महिला सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। शनिवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले की उपस्थिति में महिला सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य और पार्षद भी मौजूद रहे। महापौर यादव ने कहा कि सफाई कर्मी नगर निगम की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से ही शहर स्वच्छ रहता है और नागरिक स्वच्छ वातावरण में जीवन व्यतीत…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सेंदरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए यातायात, सायबर सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया। इसमें डोंगरगढ़ विकासखंड के 7 जोन के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशांत कोडापे और उपाध्यक्ष किरण साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियम, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक नरेश बंजारे ने छात्रों को छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति ऐप, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, पॉक्सो…

Read More

राजनांदगांव। जिले में नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय इस वर्ष से प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से इसी सत्र में 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव प्रारंभ करने हेतु 43 लाख 90 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अकादमिक कैम्पस में शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के पूर्ण होने से विद्यार्थियों की शिक्षा सुचारू तरीके से…

Read More

राजनांदगांव। आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के…

Read More